रूस ने सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर ठोका 9.8 करोड़ डॉलर का जुर्माना, जानें वजह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 दिसंबर 2021। मास्को की एक अदालत ने अवैध सामग्री को हटाने में बार-बार विफल होने पर शुक्रवार को दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। रूसी अधिकारियों ने विदेशी तकनीकी दिग्गज पर दबाव डाला था लेकिन उसका पालन नहीं होने पर कोर्ट ने जुर्माना लगाया।  टेलीग्राम पर अदालत की प्रेस सर्विस ने कहा कि अमेरिकी फर्म पर 7.2 बिलियन रूबल, (9.8 करोड़ डॉलर या 8.6 करोड़ यूरो) का जुर्माना लगाये जाने की जानकारी साझा की है। गौरतलब है कि रूस ने हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों मेटा (फेसबुक), ट्विटर और अन्य विदेशी टेक दिग्गजों पर अपनी सामग्री को ठीक से मॉडरेट न करने और देश के मामलों में दखल देने का आरोप लगाते हुए उन पर जुर्माना लगाया है।

ऐसे निर्धारित किया गया जुर्माना

इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, जुर्माने की यह रकम गूगल की वार्षिक आय के प्रतिशत के आधार पर तय की गई थी। मेटा जिसकी इन्हीं आरोपों पर अदालत में सुनवाई हो रही है। उसको भी रेवन्यू-बेस्ड जुर्माने की चेतावनी दी गई है। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली हाईकोर्ट: ईडी को केरल में पीएफआई सदस्यों से पूछताछ का निर्देश देने से इनकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 दिसंबर 2021। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को ईडी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्यों से केरल जाकर पूछताछ कर बयान दर्ज करने का निर्देश देने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा की पीठ ने कहा […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ