अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी ने बताया योग का महत्व, जानें संबोधन की बड़ी बातें

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 जून 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश की जनता को संबोधित किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने सबसे पहले देश की जनता को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और लोगों से कहा कि कोरोना काल में योग ही उम्मीद की किरण है। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम योग फॉर वेलनेस है। पीएम मोदी ने भी कहा कि मौजूदा समय में करोड़ों लोगों में योग के प्रति उत्साह पहले के मुकाबले और बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगी, संत और योग के महत्व को लेकर जानकारी दी। इसके अलावा आज से दुनिया को एम-योगा एप भी मिलने जा रही है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में इस एप को लेकर भी जानकारी दी। 

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

  • कोरोना महामारी के दौरान उम्मीद की किरण बन रहा योग
  • डॉक्टरों और मरीजों ने अपनी सुरक्षा के लिए योग को बनाया जरिया
  • योग बीमारी की जड़ तक ले जाता है और इससे आत्मबल मिलता है
  • योग नकारात्मकता से रचनात्मकता और स्ट्रेस से स्ट्रेंथ की ओर लेकर जाता है 
  • किसी स्थान, परिस्थिति या इंसान के लिए योग के पास समाधान है
  • पूरे विश्व के लिए योग को सुलभ हो, इसी उद्देश्य से यूएन और डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर उठाया कदम
  • कोरोना काल में मरीजों को सांस संबंधी योग जैसे प्राणायाम, अनुलोम-विलोम कराए गए
  • मेडिकल साइंस इलाज के साथ-साथ हीलिंग पर भी जोर देता है और योग इस प्रक्रिया में मदद करता है
  • अब दुनिया को एम-योगा एप की शक्ति मिलने जा रही है, एप में योग प्रशिक्षण वीडियो होंगी
  • इस एप को कॉमन योगा प्रोटोकॉल होगा और इस एप में वीडियो अलग-अलग भाषा में उपलब्ध होंगी
  • जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, तो उसके पीछे यही भावना थी कि यह योग विज्ञान पूरे विश्व के लिए सुलभ हो।
  • आज इस दिशा में भारत ने संयुक्त राष्ट्र, विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

Leave a Reply

Next Post

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने बताया, कोरोना वायरस से हुई सभी मौतों को माना जाएगा कोविड डेथ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 जून 2021। कोरोना से हुई मौत के आंकड़ों को लेकर सरकार पर आरोप लगाए जा चुके हैं  कि सरकार कोरोना से मरने वालों का सही आंकड़ा पेश नहीं कर रही है। इसके अलावा कई राज्यों पर कोरोना से होने वाली मौतों में धांधली […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं