नीति आयोग ने आकांक्षी जिला नारायणपुर में सामुदायिक सहायता से संचालित पढ़ई तुंहर दुआर योजना को सराहा

indiareporterlive
शेयर करे

पारा-मोहल्ला एवं लाऊड स्पीकर से जिले के 4299 बच्चों को दी जा रही है शिक्षा

पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल में जिले के 5930 विद्यार्थी एवं 1380 शिक्षक पंजीकृत

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नारायणपुर, 28 अगस्त 2020। नीति आयोग ने छत्तीसगढ़ राज्य के आकांक्षी जिला नारायणपुर में नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में जिला प्रशासन एवं गाँव के षिक्षित युवक-युवतियों के सहयोग से सामुदायिक सहायता से संचालित पढ़ई तुंहर दुआर योजना की सराहना की है। नीति आयोग ने नारायणपुर जिले में स्कूली बच्चों तक राज्य शासन की पढ़ई तुंहर दुआर योजनांतर्गत कोरोना काल मे बच्चों तक शिक्षा पहुचाने की प्रशंसा करते हुए इसे अपने अधिकारिक ट्विटर हेण्डल से ट्वीट किया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से इस विषम परिस्थिति में भी बच्चों तक शिक्षा की अलख जगाने एवं बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने हेतु पढई तंुहर दुआर जैसे महत्वाकांक्षी योजना का क्रियान्वयन पूरे राज्य के स्कूलों मंे करते हुये बच्चों तक बेहतर शिक्षा पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान की सफलता में कई चुनौतियां है, मसलन एन्ड्राइड मोबाइल, मोबाइल डाटा आदि की उपलब्धता। घर में ये साधन हो भी तो बच्चों के लिए इनकी उपलब्धता और सबसे बड़ी बात समाज और अभिभावकों की सहभागिता। राज्य शासन द्वारा अभी कुछ ही दिन पहले ऑनलाइन पढ़ाई के अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था गांव और मोहल्ले में समुदाय की सहायता से बच्चो की सीखने की व्यवस्था, लाउडस्पीकर तथा बुलटू के बोल के माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था करने के निर्देश मिले थे। जिससे बच्चों को ऑनलाइन के बिना भी शिक्षा उपलब्ध हो सके। पढ़ई तुंहर दुआर योजनांतर्गत बहेबीववसण्पद पोर्टल पर जिले के 5930 विद्यार्थी एवं 1380 शिक्षक पंजीकृत हैं। वही पारा-मोहल्ला तथा लाउड स्पीकर से संचालित कक्षा में 4299 विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने पद से दिया इस्तीफा कहा- नहीं चाहता कि खराब सेहत का असर कामकाज पर पड़े

शेयर करेशिंजो को आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस है, इसकी वजह से उन्हें 2007 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था शिंजो आबे लगातार 2803 दिनों से प्रधानमंत्री हैं, इससे पहले यह रिकार्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था इंडिया रिपोर्टर लाइव टोक्यो 28 अगस्त 2020। जापान […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण