केजरीवाल सरकार की बढ़ीं मुश्किलें, मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट के मामले में एलजी ने दिए सीबीआई जांच के आदेश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 जनवरी 2024। दिल्ली में केजरीवाल सरकार की मुश्किलें फिर बढ़ने वाली हैं। निजी प्रयोगशालाओं को लाभ पहुंचाने के लिए मोहल्ला क्लीनिक द्धारा फर्जी जांच का परामर्श दिए जाने के आरोपों को लेकर एलजी वीके सक्सेना ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। राज निवास के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ दिन पहले ही सक्सेना ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों में दवाओं की कथित आपूर्ति की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। इसमें कहा गया था कि ये दवाएं ‘गुणवत्ता मानक जांच’ में खरी नहीं पाई गईं। मोहल्ला क्लीनिक दिल्ली सरकार द्वारा संचालित किये जाते हैं। 

एक सूत्र ने बताया, ‘‘पिछले साल सामने आया था कि चिकित्सक मोहल्ला क्लीनिक में नहीं आ रहे थे, लेकिन फिर भी उन्हें उपस्थित दिखाया जा रहा था। उनकी अनुपस्थिति के बावजूद मरीजों को जांच और दवाएं लिखी जा रही थीं। बाद में, पाया गया कि ‘‘फर्जी” रोगियों पर परीक्षण किए गए थे। इसके संबंध में ही सीबीआई जांच के आदेश दे दिए गए हैं।” इस मामले पर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

Leave a Reply

Next Post

भारत में पिछले 24 घंटों में 760 कोविड-19 के मामले हुए दरज, 2 मौतें, 511 जेएन.1 संक्रमण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 जनवरी 2024। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत में एक दिन में कोविड के 760 नए मामलों की वृद्धि देखी गई, जबकि दो और लोगों की वायरल बीमारी से मौत हो गई। इसमें कहा गया है कि संक्रमण के सक्रिय […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग