गोवा के बाद अब ओडिशा के नाइट क्लब में भीषण आग, भुवनेश्वर में दिखा धुएं का गुबार

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भुवनेश्वर 12 दिसंबर 2025। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सत्य विहार इलाके में एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद वहां के लोग डर गए और मौके पर फायरब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची। आग से निकलते धुएं की मोटी परत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। अधिकारी ने बताया कि अभी तक आग लगने का सटीक कारण पता नहीं चल सका है।

अधिकारी जांच कर रहे हैं कि क्या यह आग इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट, किचन में कोई खराबी या किसी और कारण से लगी। फायरब्रिगेड के कर्मचारी पूरे प्रयास से आग पर काबू पाने में लगे रहे। उनकी तेज कार्रवाई की वजह से आग पास के भवनों तक नहीं फैल पाई। अधिकारियों के अनुसार, अब तक इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।

गोवा नाइट क्लब के बाद अब भुवनेश्वर के क्लब में आग
बता दें कि यह घटना गोवा में हाल ही में हुई एक बड़े नाइटक्लब आग हादसे के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें 25 लोग जान गंवा चुके थे। इस घटना के बाद ओडिशा फायर और इमरजेंसी सर्विसेज ने राज्यभर में सभी रेस्तरां और 100 से ज्यादा सीट वाले प्रतिष्ठानों का ऑडिट कराने का आदेश दिया था। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम भविष्य में आग जैसी घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

Leave a Reply

Next Post

13 और 14 को आतंकी हमले के इनपुट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, वीडियो जारी कर पन्नू ने फिर दी धमकी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे देश में 13 और 14 दिसंबर को आतंकी हमले के सीरियस इनपुट मिलने के बाद देश का खुफिया विभाग और सुरक्षा एजेंसियां और सर्तक हो गई हैं। 13 दिसंबर को संसद हमले की बरसी है जबकि […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां