यूएनएससी वोटिंग से भारत ने बनाई दूरी, जैविक हथियार मामले में रूस को मिला बस चीन का साथ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 नवंबर 2022। रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारत ने यूएनएससी में पारित एक और प्रस्ताव से दूरी बना ली है। दरअसल, यूक्रेन की ओर से जैविक हथियारों के इस्तेमाल को लेकर बड़ा दावा किया गया था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस ने दावा किया था कि अमेरिका की मदद से यूक्रेनी सैनिक जैविक हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। रूस ने इस मामले में यूएनएससी से जांच की मांग करते हुए प्रस्ताव पारित किया था। कहा गया था कि यूक्रेन की प्रयोगशालाओं में जैविक हथियारों के इस्तेमाल की जांच के लिए एक आयोग गठित किया जाए। हालांकि, रूस के इस मसौदे से भारत ने खुद पूरी तरह से दूर कर लिया है। 

रूस को मिला बस चीन का रूस 
रूस के इस प्रस्ताव पर यूएएनसी में वोटिंग कराई गई, जिसमें रूस को सिर्फ चीन का साथ मिला। वहीं अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। भारत समेत अन्य देशों ने इस वोटिंग में भाग नहीं लिया।

15 सदस्यीय आयोग के गठन की थी मांग 
रूस ने पिछले सप्ताह आरोप लगाया गया कि यूक्रेन में जैविक हथियारों का इस्तेमाल अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की मदद से हो रहा है। रूस ने मांग की थी कि दावों की जांच के लिए परिषद के 15 सदस्यों वाले एक आयोग का गठन किया जाए। संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वसीली नेबेंजिया ने पिछले सप्ताह कहा था कि रूस अपने इन आरोपों की संयुक्त राष्ट्र से जांच कराने को तैयार है कि दोनों देश जैविक हथियारों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने वाले समझौते का उल्लंघन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव , भाजपा-जदयू अलग होने के बाद बिहार में पहला चुनाव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 नवंबर 2022। छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान होगा। इस चुनाव में सांकेतिक मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और क्षेत्रीय दलों के बीच है। मतगणना छह नवंबर को होगी। बिहार की मोकामा और गोपालगंज, हरियाणा की […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग