दमकल की नौ गाड़ियां पहुंची; दूसरी मंजिल पर था ऑफिस

इंडिया रिपोर्टर लाइव
दिल्ली, 16 अक्टूबर 2026। दक्षिण-पूर्व दिल्ली में नेहरू प्लेस के कालकाजी मेन रोड पर एक हादसा हुआ है। जहां आज सुबह एक रेस्तरां और ऑफिस में आग लग गई है। मौके पर नौ दमकल गाड़ियां मौजूद पहुंची। मिली जानकारी के मुताबिक, कालकाजी मेन रोड पर एक रेस्तरां में आग लग गई। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुई। रेस्तरां के साथ एक कार्यालय भी था। आग बुझाने के लिए नौ दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। कूलिंग ऑपरेशन जारी है।


