‘आतंकी हमले में शहीदों के परिवारों को चार महीने का वेतन सौंपगे’ मंत्री इरफान अंसारी का फैसला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 27 अप्रैल 2025। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों के परिवारों के लिए अब झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी आगे आ चुके हैं। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए यह घोषणा की है कि शहीदों के परिवारों को वे अपना चार महीने का वेतन सौंपेंगे। कश्मीर में हुए आतंकी हमले से देश स्तब्ध है और लोग हमले में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। तमाम राजनीतिक दलों द्वारा आक्रोश मार्च और विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी द्वारा की गई यह घोषणा चर्चा का विषय बन गई है। मंत्री ने इंसानियत के नाते यह कदम उठाया है और कहा कि वह शहीदों के परिवारों के साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे शहीदों के परिवारों को अपना चार महीने का वेतन सौंपेंगे।

अंसारी ने कहा कि यह दुख की घड़ी है और इस समय हमें एकजुट होकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र सरकार को अब पाकिस्तान के खिलाफ ठोस कदम उठाने होंगे। केंद्र सरकार और खुफिया तंत्र पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि खूबसूरत कश्मीर में जो भयावह स्थिति उत्पन्न हुई, उसमें केंद्र सरकार और खुफिया तंत्रों की नाकामी उजागर हुई। भारतीय नागरिक अपने परिवार के साथ कश्मीर पहुंचे थे लेकिन सुरक्षा की कमी के कारण उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। अगर वहां सेना मौजूद होती, तो यह घटना नहीं होती।

Leave a Reply

Next Post

अहमदाबाद में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: सैकड़ों अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए, फर्जी किरायानामा बनाने वालों पर एफआईआर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अहमदाबाद 29 अप्रैल 2025। गुजरात में अहमदाबाद प्रशासन ने चंदोला झील क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस की उपस्थिति में अवैध अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर ज्ञानेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि हाल ही में पुलिस ने तीन दिन पहले […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय