सीएम साय ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 22 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से उनके निवास पर भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं के विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का विशेष फोकस इस बात पर है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को उसके निकट ही गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो। इसके लिए प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं तक स्वास्थ्य तंत्र को लगातार मजबूत किया जा रहा है। बस्तर और सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ, वनांचल एवं जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के प्रयासों की जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों के कारण दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता एक चुनौती है। राज्य सरकार इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार, चिकित्सकीय सेवाओं की उपलब्धता और आधुनिक उपचार सुविधाओं तक लोगों की पहुंच आसान बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। सीएम ने नड्डा को प्रदेश में केंद्र सरकार के सहयोग से संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा निरंतर बढ़ रहा है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, गंभीर बीमारियों के उपचार, स्वास्थ्य बीमा और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में व्यापक बदलाव आया है। आयुष्मान भारत सहित केंद्र सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने में बड़ी मदद मिली है। छत्तीसगढ़ सरकार भी केंद्र की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

महिला झपटमार गैंग के बाद अब सोना खरीदने वाला सोनार गिरफ्तार

शेयर करे67 ग्राम गलाया हुआ सोना बरामद इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरबा, 22 अगस्त 2026। जिले में बसों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं से सोने की चेन और मंगलसूत्र झपटने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। रतनपुर पुलिस ने चोरी का सोना […]

You May Like

गरजा बुलडोजर: बेगम बाग में 16 अवैध कमर्शियल बिल्डिंग जमींदोज....|....इंदौर से जुड़े अंतरराष्ट्रीय स्मगलिंग के तार....|....त्योहारों से पहले ट्रैफिक पुलिस का एक्शन....|....महिला झपटमार गैंग के बाद अब सोना खरीदने वाला सोनार गिरफ्तार....|....सीएम साय ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात....|....प्याज एक हफ्ते में 11% महंगा....|....पाम तेल बढ़ाएगा महंगाई....|....भारतीय रेलवे में आएगी मालवहन क्रांति....|....ओडिशा में एनटीपीसी प्लांट में विस्फोट, पांच मजदूर घायल....|....स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप: दिल्ली में 1770 से ज्यादा मामले