कोरोना वैक्सीन लगवाने की होड़ में खरगोन जिले में महिलाएं भिड़ीं, जमकर हाथापाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

खरगोन 24 जुलाई 2021। मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीन की किल्लत के चलते विवाद होने लगे हैं। राज्य के खरगोन जिले में एक टीकाकरण केंद्र पर टीके का इंतजार कर रही महिलाओं के बीच विवाद हो गया। उनके बीच जमकर हाथापाई हुई। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल मप्र में वैक्सीन की कमी के चलते केंद्रों पर कतारें लग रही हैं। खरगोन जिले के कसरावद के एक गांव में भी टीकाकरण केंद्र पर लंबी कतारें लगी थीं। इसी दौरान महिलाओं के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। वहां घंटों हंगामा चलता रहा है। घटना खरगोन जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर कसरावद तहसील के खलबुजुर्ग गांव में हुई। टीके लगवाने के लिए वहां जबरदस्त मारामारी मची। एक-दूसरे के आगे निकलने की होड़ में महिलाएं शारीरिक दूरी छोड़कर आपस में ही भिड़ गईं। 

किसी ने चोटी पकड़ी तो किसी ने हाथ

किसी ने चोटी पकड़ी, किसी ने सिर पकड़ा, किसी ने हाथ पकड़ा और खींच दिया। कई महिलाएं आपस में ही मारामारी करने लगी। एक महिला को तो चोटी पकड़कर ऐसे खींचा की वो दूर जाकर गिरी। इस दौरान खूब हंगामा होता रहा। 

500 से ज्यादा महिलाएं पहुंच गई थीं

इस बारे में खरगोन के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. संजय भट्ट ने बताया कि उक्त केंद्र पर 500 से ज्यादा महिलाएं पहुंच गई थीं, जबकि वहां वैक्सीन की 200 खुराक ही थीं। इसके साथ ही डॉ. भट्ट ने यह भी कहा कि जिले में टीके की कोई किल्लत नहीं है। स्लॉट बुक करने के बाद लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। 

Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

Leave a Reply

Next Post

किसान आंदोलन : सड़क पर लगी संसद में 'कृषि मंत्री' को देना पड़ा इस्तीफा, नए कानूनों पर घिर गए थे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 जुलाई 2021। जंतर-मंतर पर दूसरे दिन 200 किसान प्रतिनिधियों की संसद में जमकर हंगामा हुआ। सरकार के पैरोकार के तौर पर बतौर कृषि मंत्री चुने गए किसान नेता रवनीत सिंह बराड़ विपक्ष के सवालों से घिरे रहे। जवाब देने में नाकाम रहने […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम