सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, एक नक्सली हुआ ढेर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दंतेवाड़ा 19 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया। उन्होंने बताया कि सोमवार को दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती किरंदुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरंगेल—गमपुर गांव के जंगल में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स दंतेवाड़ा तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर भेजा गया था। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान आज जब सुरक्षाबल के जवान क्षेत्र में थे तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक नक्सली का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान कराई जा रही है तथा मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। राज्य के कांकेर जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को तथा शुक्रवार को बीजापुर जिले में दो नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। 

Leave a Reply

Next Post

मोदी सरकार की गारंटी का वही हश्र होगा जो इंडिया शाइनिंग नारे का हुआ था, खरगे का केंद्र पर हमला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 मार्च 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि देश बदलाव चाहता है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की गारंटी का वही हश्र होने जा रहा है जो 2004 में ‘इंडिया शाइनिंग’ (भारत उदय) नारे का हुआ […]

You May Like

फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस