जिले में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त व्यवस्था – कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 10 सितम्बर 2020। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर के दिशा निर्देश में जिला प्रशासन द्वारा कोराना संक्रमण से प्रभावित मरीजों के ईलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। शासकीय और निजी अस्पतालों में 1800 से अधिक बेड कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध है। शासकीय कोविड सेंटरों में 1455 बेड और निजी अस्पतालों में 387 बेड का इंतजाम किया गया है। सारांश मित्तर ने कहा कि नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए सभी आवश्यक सावधानी रखनी चाहिए। लेकिन यदि वे कोविड-19 पाॅजिटिव हो जाते हैं तो उनके ईलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्था भी जिले में उपलब्ध है। उन्होनें कहा कि हल्के लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने के लिए गाइडलाइन जारी किये गये है। जिसका सख्ती से पालन उन्हें करना चाहिए।

जिले में कोविड 19 के उपचार के लिए संभागीय कोविड अस्पताल और सिम्स अस्पताल में 100-100 बिस्तर उपलब्ध है। जिसमें 58 आई.सी.यू. बेड भी शामिल है। इसके अतिरिक्त 15 कोविड केयर सेंटर भी बनाये गये है। सेन्ट्रल रेलवे हाॅस्पीटल में 75 बेड, सीआरपीएफ भरनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 50 बेड, एनटीपीसी सीपत और मेंटल हाॅस्पीटल सेंदरी में 10-10 बेड, प्रयास हाॅस्टल रमतला में 400 बेड, पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के चित्रकूट हाॅस्टल में 200 बेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिल्हा में 20 बेड, सामुदायिक भवन बिल्हा में 70 बेड, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जरेली तखतपुर में 50 बेड, जे.के. काॅलेज कर्रा मस्तूरी में 100 बेड, डाॅ. सी.वी.रमन विश्वविद्यालय कोटा में 150 बेड, शासकीय बालक हाॅस्टल मस्तूरी में 70 बेड और सेंट जोसेफ हाॅयर सेकेण्डरी स्कूल छात्रावास भनेसर जयरामनगर मस्तूरी में 50 बेड के कोविड केयर सेंटर उपलब्ध हैं।

निजी अस्पतालों में महादेव हाॅस्पीटल बिलासपुर में 150 बेड जिसमें 40 आईसीयू बेड है। अपोलो हाॅस्पीटल में 35 बेड उपलब्ध है, जिसमें 15 आईसीयू बेड हैं। आर.बी. हाॅस्पीटल में 100 बेड है जिसमें 60 आई.सी.यू. बेड है। श्री राम केयर हाॅस्पीटल में 133 बेड है, जिसमें 20 आईसीयू बेड है। जे.एस.एस. गनियारी में 4 बेड उपलब्ध हैं । इसी तरह स्काई एंड लाइफ केयर हाॅस्पीटल में 50 बेड तैयार किये जा रहे है। जिसमें 10 बेड आईसीयू होगें। किम्स हाॅस्पीटल में 15 आईसीयू बेड उपलब्ध है।

कलेक्टर ने बताया कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले के वेबसाइट पर अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए बेड उपलब्धता की जानकारी दी जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

गोधन न्याय योजना अंतर्गत जिले में गोबर विक्रेताओं को किया गया 37 लाख 70 हजार से ज्यादा का भुगतान

शेयर करेतीसरी किश्त में 8984.23 क्विंटल गोबर का 18 लाख भुगतान इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 10 सितंबर 2020। जिले में गोधन न्याय योजना अंतर्गत पंजीकृत गौपालकों से अब तक 2 रूपये प्रति किलो की दर से 27 हजार क्विंटल से ज्यादा गोबर की खरीदी की गई है। विक्रेताओं को 37 […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार