अन्नालेना बेयरबाख ने कहा- भारत जर्मनी का स्वाभाविक भागीदार 

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 दिसंबर 2022। जर्मन विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबाख ने भारत को जर्मनी का स्वाभाविक भागीदार बताया है। उनका मानना है कि इस उथल-पुथल भरे समुद्र से निकलने के लिए भारत जर्मनी के साथ आगे बढ़ेगा, क्योंकि कोविड-19 महामारी और यूक्रेन संघर्ष के कारण दुनिया अनिश्चितता का सामना कर रही है। जर्मन मंत्री नई दिल्ली में मंगलवार को भारत त्रिपक्षीय फोरम को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने अमेरिका स्थित जर्मन मार्शल फंड और नई दिल्ली स्थित थिंक टैंक ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा, इस जीवंत क्षेत्र में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और एशिया में एक उभरती हुई राजनीतिक और आर्थिक शक्ति के रूप में भारत हमारे लिए उथल-पुथल भरे समुद्र को साथ-साथ पार करने का स्वाभाविक भागीदार है। क्योंकि, यदि आप अशांत समुद्र में जा रहे हैं, तो आपको अपने सहयोगियों पर विश्वास करना होगा। कहा, अगर आप किसी पर भरोसा करते हैं, तो आपको हर चीज पर एक जैसी राय साझा करने की जरूरत नहीं है। लेकिन, जब आपके सबसे खास मूल्यों, सबसे खास विश्वासों की बात आती है, तो यह महत्वपूर्ण है कि आपके सोचने का एक ही तरीका साझा करें। बेयरबॉख ने जोर देकर कहा कि भारत और जर्मनी दोनों के लिए जरूरी है कि वे अपने लोगों को सुरक्षा और संरक्षा प्रदान करें। 

Leave a Reply

Next Post

बीसीसीआई ने श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए शेड्यूल जारी किया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 दिसंबर 2022। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन घरेलू सीरीज के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय टीम जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ तीन-तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलेगी। इसके बाद न्यूजीलैंड […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं