बेरहमी से हुई महिला अधिवक्ता की हत्या…सोने के कंगन व कट के निशान से हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कासंगज 06 सितंबर 2024। कासगंज में महिला अधिवक्ता का बुधवार की देर शाम माइनर में शव मिलने के बाद ही पुलिस घटना का खुलासा करने में जुटी है। पति का आरोप है कि महिला अधिवक्ता की हत्या की गई है। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस, एसओजी सहित आठ टीमों का गठन किया गया है। महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर मंगलवार की दोपहर में लापता हो गई थीं। पति बृजतेंद्र तोमर ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार की देर शाम गांव रजपुरा पर रेखपुर माइनर में एक महिला का शव मिला। इसकी शिनाख्त पति बृजतेंद्र ने मोहिनी तोमर के रूप में की। बृजतेंद्र तोमर का कहना है कि मोहिनी तोमर का चेहरा कुचल कर हत्या की गई है। उन्होंने अपनी पत्नी की सोने के कंगन व कट के निशान से शिनाख्त की है। कहा कि उसकी हत्या कर शव को माइनर में फेंका गया है। 

उनके शरीर पर सोने के कंगन, बिछुआ व कुंडल मिले हैं। वहीं दूसरी ओर एसपी ने घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस, एसओजी, साइबर एक्सपर्ट सहित आठ टीमों का गठन किया है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है। परिजन के घर पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। बताया कि अभी तक पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

900वां करियर गोल दाग कर भावुक हुए फुटबॉलर रोनाल्डो, पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 सितंबर 2024। बैलन डी’ओर के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किए गए पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो गुरुवार को क्रोएशिया के खिलाफ मैच में करियर गोल दागने के बाद भावुक हो गए। रोनाल्डो ने करियर का रिकॉर्ड 900वां गोल दागा जिससे उनकी टीम […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही