“साँचा” की स्टोरी ने किया अनुपम खेर को प्रभावित -विवेक दीक्षित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव / अनिल बेदाग़

मुंबई 27 सितम्बर 2021। अनुपम खेर, रघुवीर यादव, मुकेश तिवारी, विजय राज, सुधा चंद्रन जैसे कलाकारों के कमाल के अभिनय से सजी फ़िल्म साँचा एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई है जिसे दर्शकों का बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फ़िल्म मे अनुपम खेर का किरदार काफी पसंद किया जा रहा है, और उनकी नेचुरल एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है।   फ़िल्म साँचा के निर्माता विवेक दीक्षित ने अनुपम खेर से जुड़ी कई बातें बताईं। उन्होंने कहा कि चूंकि फ़िल्म की कहानी मैंने ही लिखी है, इसलिए कहानी अनुपम खेर को मैंने सुनाई थी, उन्हें कहानी बेहद पसंद आई। उन्होंने दिल से इसमे अदाकारी की। फ़िल्म भी उन्हें काफी अच्छी लगी।  फ़िल्म की शूटिंग हमने राजपिपला, महाराष्ट्र में की थी। अनुपम खेर का बहुत सपोर्ट हासिल रहा। फ़िल्म को लेकर अनुपम खेर का कहना है कि यह एक  रियलिस्टिक फ़िल्म है, इसे लोगों को देखना चाहिए।  प्रोड्यूसर विवेक दीक्षित ने बताया कि यह अच्छे कंटेंट का ज़माना है। ओटीटी ने पूरा परिदृश्य बदल दिया है। लोग साँचा काफी देख रहे हैं, तारीफ कर रहे हैं। ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूर अपने समाज दुनिया से कटे हुए लोग होते हैं। वहां गरीबी कुपोषण शोषण सबकुछ होता है। इतनी तेज धूप में मजदूर काम करते हैं। हमने उस स्थिति को लेकर काफी रिसर्च किया, डेटा तय्यार किया, उस कल्चर को एडॉप्ट किया। ऐक्टर्स को ईंट भट्ठे पर लेकर गए, उन्हें जमीनी हकीकत दिखाई। जून की तपतपाती गर्मी में हमने इसे शूट किया। महाराष्ट्र के व्रजेश्वरी में ईंट भट्ठे का सेट लगाकर हमने सख्त गर्मी में इसे फ़िल्माया ताकि फ़िल्म रीयलिस्टिक लगे। एक्टर्स के चेहरे पर जो गरीबी और दर्द दिखाना था वह उतनी गर्मी में ही आ सकता था। घर से ईंट भट्ठे तक वैष्णवी के भागने का एक सीन था, मैंने उन्हें नंगे पैर भागने को कहा ताकि जमीन की गर्मी की शिद्दत उनके चेहरे पर छलके। वैष्णवी ने चंदा का रोल किया है, इस सीन को करने में उनके पांव में छाले पड़ गए थे। रघुबीर यादव वैनिटी वैन में नहीं बैठते थे बल्कि वहीं पेड़ के नीचे बैठ जाते थे। मजदूरों का उन्होंने एडॉप्ट किया। फ़िल्म में अनुपम खेर ने गांव के एक दुकानदार के किरदार को बखूबी निभाया है। निर्माता विवेक दीक्षित ने साँचा के बाद एक तमिल फिल्म बनाई, फिलहाल वह एक और हिंदी फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। उसकी कहानी रेडी है। वह सोशल ईशु पर बेस्ड फ़िल्म बनाना पसन्द करते हैं। रियलिस्टिक और सन्देश देने वाली फिल्म बनाते हैं। ऐसा सिनेमा जिससे समाज को कुछ दे पाए। आपको बता दें कि फिल्म “साँचा” के निर्देशक आलोक नाथ दीक्षित, निर्माता : विवेक दीक्षित, हैं। रामखिलावन के रोल में अनुपम खेर ने जान डाल दी है।  सामाजिक ईशु और सोसाइटी के कड़वे सच पर बेस्ड यह एक उम्दा सिनेमा है। फ़िल्म एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम की जा रही है, आप देख सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

एस जयशंकर: मैक्सिको पहुंचे विदेश मंत्री, निवेश व व्यापार को लेकर होगी अहम बैठक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 सितम्बर 2021। तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को मैक्सिको पहुंच चुके हैं। विदेश मंत्री बनने के बाद उत्तरी अमेरिका की यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है। मैक्सिको पहुंचने के बाद वहां उनका स्वागत वित्त मंत्री रेगोलियो […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार