ब्रूइंग कारोबार का दम! एस्गार्ड एल्कोबेव के मुनाफे में 1,402% का धमाकेदार उछाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 15 नवंबर 2026। ब्रूइंग कारोबार में बढ़ती रफ्तार और बेहतर परिचालन दक्षता ने एस्गार्ड एल्कोबेव लिमिटेड की सफलता को नई ऊंचाई दी है। वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 102.84 प्रतिशत बढ़कर ₹48.93 करोड़ पहुंच गया, जबकि शुद्ध मुनाफा ₹16.95 लाख से उछलकर ₹2.55 करोड़ हो गया। यानी मुनाफे में 1,402 प्रतिशत से अधिक की शानदार वृद्धि दर्ज हुई।

मैनेजिंग डायरेक्टर रौनक जैन ने कहा, “हमारी रणनीति क्षमता के बेहतर उपयोग, उत्पादन विस्तार और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग में मजबूत साझेदारी बनाने पर केंद्रित है।” कंपनी मार्च 2027 तक सालाना उत्पादन क्षमता 8.4 मिलियन से बढ़ाकर 10.8 मिलियन केस करने की तैयारी में है। वित्त वर्ष 2027 के लिए ₹24-28 करोड़ EBITDA का लक्ष्य भी रखा गया है। साफ है कि एस्गार्ड एल्कोबेव अब विस्तार और मुनाफे की नई पारी खेलने को तैयार है।

कंपनी की इस कामयाबी के पीछे उत्पादन क्षमता का बेहतर इस्तेमाल और ब्रूइंग कारोबार का विस्तार अहम रहा। तिमाही में उत्पादन 18.6 प्रतिशत बढ़कर 13.82 लाख केस पहुंच गया, वहीं क्षमता उपयोग 78.6 प्रतिशत हो गया।

Leave a Reply

Next Post

सरकार के संरक्षण में सीमेंट के दाम बेलगाम - कांग्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 15 नवंबर 2026। सीमेंट के दाम में 80 रुपए तक की प्रति बोरा वृद्धि को सरकार के संरक्षण में सीमेंट कंपनियों की मनमानी करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद […]

You May Like

तीन लाख के कॉपर तार चोरी और एसईसीएल खदान में मारपीट के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार....|....राजनांदगांव में बुलडोजर चलाकर 22 एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त, बनेगा खेल मैदान....|....नेताओं और बड़े अधिकारियों से करीबी का झांसा देकर 56 लाख की ठगी....|....आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं होंगी समाप्त....|....पुलिस में आरक्षक के 7,500 पदों पर भर्ती की तैयारी....|....शतरंज: मैग्नस कार्लसन 15 साल बाद गंवा सकते हैं नंबर 1 का ताज....|....शांति की कोशिशें तेज, मॉस्को और यूरोप के बीच सीधी बातचीत कराने में जुटा अमेरिका....|....पूर्व सीईओ जेन्सन हुआंग की चीनी महिला एलिस के साथ तस्वीरें वायरल....|....नितिन नबीन का धरमजयगढ़ दौरा सरकार की विफलता और भाजपा की गुटबाजी छिपाने का इवेंट - कांग्रेस....|....ओबीसी जनगणना से भाग रही है मोदी सरकार, फॉर्म के कॉलम 10 से ओबीसी का विकल्प गायब - कांग्रेस