नितिन नबीन का धरमजयगढ़ दौरा सरकार की विफलता और भाजपा की गुटबाजी छिपाने का इवेंट – कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 15 नवंबर 2026। नितिन नबीन और स्मृति ईरानी के 15 नवंबर को रायगढ़ के धरमजयगढ़ दौरे को सिर्फ एक राजनीतिक इवेंट बताते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि इसका उद्देश्य साय सरकार की आंतरिक कलह, गुटबाजी और विफलता को छिपाना है। सरगुजा-बस्तर से लेकर राजधानी तक कानून व्यवस्था चैपट है, भ्रष्टाचार चरम पर है और डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार अपनी प्रशासनिक नाकामी, अंदरूनी कलह और चैतरफा विफलताओं को छिपाने के लिए राजनीतिक इवेंट्स का सहारा ले रही है। कल नितिन नवीन जी और स्मृति ईरानी जी धरमजयगढ़ आ रहे हैं, सवाल यह है कि क्या वे प्रदेश के किसानों को एमएसपी वृद्धि के लाभ सहित धान का सही दाम, सभी विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन की पूरी गारंटी और युवाओं को रोजगार का हिसाब देने आ रहे हैं? आज भ्रष्टाचार बेलगाम है, कमीशनखोरी चरम पर है और डबल इंजन सरकार पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। जनता इन दिखावटी दौरों की असलियत जान चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि धरमजयगढ़ और पूरे रायगढ़ संभाग में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेसा कानून का क्रियान्वयन पूरी तरह ठप पड़ा है। भाजपा नेताओं के स्वागत में सरकारी अमला और सरकारी मशीनरी लगी है, जबकि आम जनता दैनिक उपभोग के चीजों की किल्लत से जूझ रही है। महतारी वंदन योजना में महिलाओं के साथ छल हुआ है, कई पात्र महिलाओं को आज भी राशि का इंतजार है। धान खरीदी और बोनस के नाम पर किसानों को उलझाया जा रहा है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभों में कटौती की जा रही है। युवा बेरोजगारी भत्ते और रोजगार के मोर्चे पर ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि अनियमित कर्मचारियों को 100 दिन में नियमितीकरण का वादा था, मोदी की गारंटी बताएं थे 1000 दिन से अधिक बीत गए, संविदा कर्मचारी, शिक्षक और स्वास्थ्यकर्मी लगातार आंदोलित हैं, लेकिन सरकार सुनने के बजाय सिर्फ इवेंट बाजी में व्यस्त है। डबल इंजन का मतलब सिर्फ छत्तीसगढ़ के संसाधनों की लूट और दिल्ली दरबार की गुलामी है। तीन साल में आपने जनता को क्या दिया? सिर्फ महंगाई, अपराध और मुनाफाखोरी? यह सरकार कमीशनखोरी और प्रशासनिक अराजकता बनकर रह गई है। छत्तीसगढ़ की जनता अब इन बाहरी दौरों और जुमलों के झांसे में आने वाली नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व सीईओ जेन्सन हुआंग की चीनी महिला एलिस के साथ तस्वीरें वायरल

शेयर करेबेटी के सामने गले लगाते दिखे इंडिया रिपोर्टर लाइव न्यूयॉर्क, 15 नवंबर 2026।  चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया से इस्तीफा देने के बाद उसके पूर्व सीईओ जेन्सेन हुआंग की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में वह ताइपे में चीन की कथित जासूस एलिस हुआंग के साथ खुलेआम गले […]

You May Like

तीन लाख के कॉपर तार चोरी और एसईसीएल खदान में मारपीट के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार....|....राजनांदगांव में बुलडोजर चलाकर 22 एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त, बनेगा खेल मैदान....|....नेताओं और बड़े अधिकारियों से करीबी का झांसा देकर 56 लाख की ठगी....|....आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं होंगी समाप्त....|....पुलिस में आरक्षक के 7,500 पदों पर भर्ती की तैयारी....|....शतरंज: मैग्नस कार्लसन 15 साल बाद गंवा सकते हैं नंबर 1 का ताज....|....शांति की कोशिशें तेज, मॉस्को और यूरोप के बीच सीधी बातचीत कराने में जुटा अमेरिका....|....पूर्व सीईओ जेन्सन हुआंग की चीनी महिला एलिस के साथ तस्वीरें वायरल....|....नितिन नबीन का धरमजयगढ़ दौरा सरकार की विफलता और भाजपा की गुटबाजी छिपाने का इवेंट - कांग्रेस....|....ओबीसी जनगणना से भाग रही है मोदी सरकार, फॉर्म के कॉलम 10 से ओबीसी का विकल्प गायब - कांग्रेस