एमपी में बिजली बिल पर फिर बढा बोझ, अब हर यूनिट 4 पैसे ज्यादा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल, 29 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को अब एक बार फिर ज्यादा बिल चुकाना पड़ेगा। मप्र पॉवर मैनेजमेंट कंपनी ने फ्यूल एवं पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीपीएएस) की दर बढ़ा दी है। 24 सितंबर 2026 से अगले एक महीने के लिए यह सरचार्ज 4.59 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.06 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे बिजली की प्रति यूनिट लागत पर करीब चार पैसे का अतिरिक्त भार पड़ेगा। एफपीपीएएस का असर घरेलू सहित बिजली की अन्य श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर भी होगा। यह सरचार्ज ऊर्जा शुल्क के आधार पर लगाया जाता है और बिजली बिल में अलग से जोड़ा जाता है। यानी सितंबर के बाद आने वाले बिलों में उपभोक्ताओं को इस बढ़े हुए शुल्क का असर दिखाई देगा।

ईंधन और बिजली खरीद की लागत से तय होता है सरचार्ज
एफपीपीएएस बिजली उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले ईंधन और बिजली खरीद की वास्तविक लागत में होने वाले बदलाव की भरपाई के लिए लगाया जाता है। मप्र विद्युत नियामक आयोग के नियमों के अनुसार इसकी गणना हर महीने की जाती है। लागत में बदलाव के आधार पर सरचार्ज की दर घट या बढ़ सकती है। वितरण कंपनियों को एफपीपीएएस की गणना और वसूली से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने के साथ ही बिजली बिल में इसे अलग से दर्शाना होता है। 

अप्रैल में 5.36 फीसदी था सरचार्ज
इस साल एफपीपीएएस की दर में लगातार बदलाव हुआ है। 24 अप्रैल को यह 5.36 प्रतिशत था। इसके बाद 24 मई को घटकर 3.91 प्रतिशत, 24 जून को 1.11 प्रतिशत और 24 जुलाई को 3.77 प्रतिशत हुआ। 24 अगस्त से इसे बढ़ाकर 4.59 प्रतिशत किया गया था। अब 24 सितंबर से यह 5.06 प्रतिशत हो गया है।

Leave a Reply

Next Post

दो लोगों की मौत के बाद भी राजबाड़ा की भीड़ में दौड़ रही बसें

शेयर करेई-बसों की जगह कारों ने किया कब्जा इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर, 29 सितंबर 2026। इंदौर के राजबाड़ा क्षेत्र में पीएम ई-बस हादसे में दो लोगों की जान जाने के बाद प्रशासन ने ई-बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। यात्रियों के लिए संजय सेतु और गुरुद्वारे के पास […]

You May Like

जनरल गौरव शमशेर जंग राणा को बड़ी जिम्मेदारी....|....भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैप घोटाला: अब सीबीआई संभालेगी कमान....|....मेला देखने निकली आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म....|....एमपी में बिजली बिल पर फिर बढा बोझ, अब हर यूनिट 4 पैसे ज्यादा....|....शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर बनी सहमति....|....अमित शाह ने किया बारापुला फेज-3 कॉरिडोर का उद्घाटन....|....आईएएस से इस्तीफे के बाद अब सियासी अखाड़े में उतरेंगी दिव्या मित्तल....|....नंदीग्राम उपचुनाव: भाजपा नेता हासिरानी रथ की उम्मीदवारी नहीं होगी रद्द....|....मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग....|....माता-पिता पहुंचे पुलिस के पास, पीछे से बेटे ने लगाई फांसी