गुजरात के भरूच में बड़ा हादसा, केमिकल प्लांट में गैस लीक होने से 4 मजदूरों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भरूच 30 दिसंबर 2024। गुजरात में भरूच जिल के दहेज मरीन क्षेत्र में एक केमिकल कंपनी में गैस रिसाव से रविवार को चार लोगों की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि जीएफएल नामक केमिकल कंपनी के प्रोडक्शन विभाग के सीएमएस प्लांट में रिसाइकिल कॉलम टोप कंडेंसर पाइप लाइन में शनिवार देर रात अचानक गैस रिसाव हो गया। जिससे वहां काम कर रहे चार कर्मचारी बेहोश हो गए। 

बेहोशी की हालत में चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान आज तड़के तीन की तथा सुबह अन्य एक सहित कुल चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कंपनी के कर्मी राजेश कुमार एस मगणादिया (48), महेश नंदलाल (25), सुचित कुमार एस. (39) और मुद्रिका ठा. यादव (29) के रूप में हुयी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Next Post

अभिनेत्री शीना चौहान ने रंगमंच की जड़ों में की वापसी 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग) मुंबई 31 दिसंबर 2024। प्रसिद्ध अभिनेत्री और मानवाधिकार अधिवक्ता शीना चौहान ने हाल ही में आईआईटी बॉम्बे के प्रतिष्ठित मूड इंडिगो उत्सव में सड़क नाटक प्रतियोगिता के लिए एक न्यायाधीश के रूप में कार्य करते हुए अपने रंगमंच की जड़ों में वापसी की। यह […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल