मणिपुर में दो आदिवासी समूहों के बीच हिंसक झड़प: उखरुल में पत्थरबाजी और फायरिंग, प्रशासन ने लागू की निषेधाज्ञा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 09 फरवरी 2026। मणिपुर के उखरुल जिले में रविवार शाम दो आदिवासी समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने लिटन गांव में निषेधाज्ञा लागू कर दी। अधिकारियों के अनुसार, लिटन गांव में तांगखुल और कुकी समुदायों के सदस्यों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसके बाद सुरक्षा बलों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इलाके में कई राउंड फायरिंग की भी सूचना है, जिससे तनाव और बढ़ गया।

लिटन गांव में निषेधाज्ञा
उखरुल के जिला मजिस्ट्रेट आशीष दास द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि लिटन गांव में शांति भंग होने और सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मौजूदा हालात में मानव जीवन और संपत्ति को खतरा हो सकता है, इसलिए तत्काल कार्रवाई जरूरी थी। आदेश के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 163(1) के अंतर्गत 8 फरवरी 2026 को शाम 7 बजे से अगले आदेश तक लिटन गांव में लोगों के अपने घरों से बाहर निकलने और ऐसी किसी भी गतिविधि पर रोक लगा दी गई है, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। हालांकि, यह आदेश सरकारी अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों पर लागू नहीं होगा।

इलाके में तनाव शनिवार रात से ही बना हुआ था
अधिकारियों ने बताया कि इलाके में तनाव शनिवार रात से ही बना हुआ था। आरोप है कि लिटन गांव में सात से आठ लोगों ने तांगखुल समुदाय के एक सदस्य पर हमला किया था। इस घटना को लेकर पीड़ित पक्ष और लिटन सरेखोंग के मुखिया के बीच बातचीत हुई थी और पारंपरिक तरीकों से मामला सुलझाने पर सहमति बनी थी। इसके लिए रविवार को एक बैठक तय की गई थी।

हालांकि, पीड़ित का परिवार बैठक में शामिल नहीं हुआ। इसके बाद पास के सिकिबुंग गांव के कुछ ग्रामीणों ने कथित तौर पर लिटन सरेखोंग के मुखिया के आवास पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लिटन पुलिस स्टेशन के पास से गुजरते हुए करीब सात राउंड फायरिंग की।

Leave a Reply

Next Post

'31 मार्च तक पूरे देश को नक्सल मुक्त करेंगे', अमित शाह का दावा; अन्य राज्यों में न जाएं बचे माओवादी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 09 फरवरी 2026। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा समीक्षा बैठक में एक बार फिर से यह घोषणा कर दी है कि 31 मार्च से पहले देश, नक्सल मुक्त हो जाएगा। […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग