पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए दें यूनिक दिवाली गिफ्ट्स, बरसेगा प्यार ही प्यार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कहते हैं फेस्टिवल्स खुशियों के अलावा रिश्तों को करीब लाने का भी काम करते हैं। खासकर दिवाली तो दिलों में रोशनी और हैप्पी वाइव्स लाने का त्योहार है। इस मौके पर आप अपने पार्टनर को खुश करने के साथ अपने रिश्तों को मजबूत भी कर सकते हैं। दिवाली पर अगर आपने पार्टनर के लिए अभी तक गिफ्ट लेने के बारे में नहीं सोचा है, तो ये सजेशन्स आपकी मदद कर सकते हैं।  अपनी खूबसूरत सी लव स्टोरी या अब तक के सफर को आप वीडियो में कैद कर सकते हैं।  इसके लिए आप फोटो वीडियो बनाकर कोई बैकग्रांउड में रोमांटिक-सा गाना चला सकते हैं।  इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर कई एप मिल जाएंगे। इसको प्ले करके अपने पार्टनर को स्पेशल फील करा सकते हैं।  

प्रोफेशनल फोटोशूट 
जीवन की भागदौड़ के बीच हमें साथ में वक्त बिताने का टाइम ही नहीं मिल पाता। ऐसे में आज का दिन सही मौका है। आप पार्टनर के साथ एक प्रोफेशनल रोमांटिक फोटोशूट के लिए जा सकते हैं। अगर आपके पास प्रोफेशनल कैमरा मौजूद है, तो आप किसी परिवार के सदस्य या दोस्त की मदद भी ले सकते हैं।


रोमांटिक लेटर 
हम में से बहुत से ऐसे लोग होते हैं, जो अपनी भावनाओं को आसानी से व्यक्त नहीं कर पाते, ऐसे में पार्टनर को रोमांटिक लेटर लिखकर देना बहुत ही खूबसूरत लगेगा।  इससे आप उन्हें स्पेशल फील करा सकते हैं। आप चाहें, तो लेटर के साथ कोई पसंद की चॉकलेट भी रख सकते हैं। 

डिनर खुद बनाएं 
अगर आपको खाना पकाने का थोड़ा भी शौक है, तो आप आज इस दिन को और भी खास बना सकते हैं। यूट्यूब पर कोई टेस्टी-सी रेसिपी सर्च करें और पार्टनर के साथ मिलकर दिवाली को स्पेशल बनाएं। 

Leave a Reply

Next Post

कस्तूरी हल्दी का फेस मास्क कई स्किन प्रॉब्लम्स को करता है ठीक, चेहरा बनता है नेचुरल ग्लोइंग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव आप बेदाग स्किन पाने के लिए कितने ही प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी आपके चेहरे पर इन प्रॉडक्ट्स से साइड इफेक्ट्स हो जाते हैं। वहीं, अगर प्रॉडक्ट्स ज्यादा केमिकल्स वाले हैं, तो आपकी स्किन पर एजिंग बहुत जल्दी हो जाती है। ऐसे […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं