मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित विश्राम गृह में अधिकारियों कर्मचारियों से की मुलाकात

indiareporterlive
शेयर करे

कोरिया जिले की विकास योजनाओं पर अधिकारियों से की चर्चा

साजिद खान

रायपुर/कोरिया 12 दिसंबर 2020 (इंडिया रिपोर्टर लाइव)मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित विश्राम गृह में अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से उनका परिचय प्राप्त किया तथा कोरिया जिले की विकास योजनाओं पर अधिकारियों से चर्चा की। बड़ी ही आत्मीयता और सरल, सहज रूप में अधिकारियों कर्मचारियों के बीच बैठकर उनका पारिवारिक हाल-चाल जाना। परिचय के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता से जिले में भू-जल संवर्धन हेतु वाटर रिचार्जिंग की योजनाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि नरवा योजना जलस्तर संवर्धन की दिशा में शासन का प्रयास है। इसी तरह उन्होंने गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के संचालक से वन्य जीव संरक्षण हेतु कार्ययोजना बनाने पर चर्चा की। अपने बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री को पाकर अधिकारी-कर्मचारी बेहद खुश हुए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ अपनी परेशानियां साझा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए जिले में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, तकनीकी शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव एवं बैकुण्ठपुर क्षेत्र की विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के विधायक गुलाब कमरो, सरगुजा संभाग आयक्त सुश्री जेनेविवा किन्डो, आईजी रतन लाल डांगी, कलेक्टर एसएन राठौर, पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

शिक्षा के साथ खेल को बढ़ावा देने सरकार की अनोखी पहल

शेयर करेआदिवासी क्षेत्र के आश्रमों में ढाई करोड़ की खेल एवं दैनिक आवश्कता की वस्तुएं की वितरित इंडिया रिपोर्टर लाइव दन्तेवाड़ा 12 दिसम्बर 2020। जिला दन्तेवाड़ा में नक्सल क्षेत्र से प्रभावित होते हुए यंहा के आदिवासियों ने अपने बच्चों को किसी भी क्षेत्र आगे बढ़ने से अछूता नहीं रखा। सुदूर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं