मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर के किसान सम्मेलन में जिले को 1082.42 करोड़ रुपए के 1245 विभिन्न कार्यों की दी सौगात

indiareporterlive
शेयर करे

विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 1051 हितग्राहियों को वितरित की सामग्री और अनुदान राशि के चेक

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जांजगीर 05 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन में 1083 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने इनमें से 292.10 करोड़ रूपए के 419 कार्यो का लोकार्पण एवं 820.93 करोड़ रूपए के 836 कार्यो का भूमि पूजन किया। भूपेश बघेल ने कृषि, उद्यानिकी, मछली पालन, श्रम विभाग, पशुधन विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 1051 हितग्रहियो को सामग्री एवं अनुदान राशि के चेक का वितरण किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, पंचायज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस.सिंह देव, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक राम कुमार यादव, श्रीमती इंदु बंजारे और केशव चन्द्रा, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष श्रीमती यनिता चंन्द्र रविशेखर भरद्वाज सहित रवि पाण्डे,  चोलेश्वर चंद्राकर, सुश्री मंजू सिंह, पूर्व विधायक मोतीलाल देवागंन, कलेक्टर यशवंत कुमार, एसपी श्रीमती पारूल माथुर, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थें।

मुख्यमंत्री ने किसान सम्मेलन में जिन कार्यों का लोकार्पण किया उनमें ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 13.855 करोड़ रूपये के 18 कार्य, आदिवासी विकास विभाग द्वारा 1.62 करोड़ रूपयें की लागत एक कार्य,  मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना – 12.431 करोड़ रूपयें के 26 कार्य,  स्कूल शिक्षा विभाग के 2.9 करोड़ रूपयें के 02 कार्य,  आयुर्वेद विभाग 27 लाख रूपयें की लागत के कार्य, गृह निर्माण मंडल के 5.15 करोड़ रूपये  के चार कार्य  लोक निर्माण विभाग के 200 करोड  रूपये के 24 कार्य,  स्वास्थ्य विभाग के 3.26 करोड़ रूपयें के 08 कार्य और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 22.51 करोड़ रूपयें  के 334 कार्यों शामिल है।

इसी प्रकार आज जिन निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया उनमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 31 करोड़ 49 लाख रुपए के 228 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 514.15 करोड रुपए की 68 कार्य, जल संसाधन विभाग के 19.235 करोड़ रूपए के 04 कार्य,  स्कूल शिक्षा विभाग के 1.21 करोड़ रूपयें के 03 कार्य,   मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के 15.56 करोड़ रूपयें के 12 कार्य शामिल है। इसी प्रकार क्रेडा के 7.125 करोड़ रूपये के 132 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 139.420 करोड़ रूपयें की लागत के 370 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 89.045 करोड़ रूपये के 16 कार्य और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 3.710 करोड़ रूपयें की लागत के 03 कार्यों शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

राज्य के 21 जिलों में कोरोना वैक्सीनेशन की मॉक ड्रिल सात और आठ जनवरी को होगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 5 जनवरी 2021। राज्य के 21 जिलों मे कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों का परीक्षण करने के लिए 7 और  8 जनवरी को मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा। पूर्व में 7 जिलों में इसका ड्राय रन हो चुका है। इस संबंध में राष्टीय स्वास्थ्य मिशन […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं