एमपी में शुरू होगी सनकी की शूटिंग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल, 27 नवंबर 2026। अहान शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग को लेकर मध्य प्रदेश में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में अभिनेता सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। दोनों के बीच प्रदेश में फिल्म की शूटिंग और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सुनील शेट्टी की इस मुलाकात के बाद मध्य प्रदेश एक बार फिर फिल्म शूटिंग को लेकर सुर्खियों में है।

फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग के सिलसिले में भोपाल पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री आवास पर सीएम मोहन यादव से मुलाकात की। इसका वीडियो सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर काफी वायरल हो रहा है।

फिल्म ‘सनकी’ एक एक्शन और लव स्टोरी पर आधारित फिल्म है। इसमें सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई कर रहे हैं। फिल्म में रोमांस, इमोशन और एक्शन का मेल देखने को मिलेगा। बता दें कि इसे 2027 की पहली छमाही में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।

मध्य प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग करना फिल्ममेकर्स के लिए कई तरह से आसान है। यहां पर किले, महल, जंगल, नदियां, घाट, गांव और बड़े शहर जैसी कई तरह की लोकेशन मिल जाती हैं। इससे फिल्म निर्माताओं को अलग-अलग जगहों पर जाने की जरूरत कम पड़ती है। इसके अलावा, सरकार ने शूटिंग की परमिशन को आसान बनाने के लिए फिल्म फैसिलिटेशन सेल (FFC) बनाया है। इसके जरिए फिल्ममेकर्स सिंगल विंडो सिस्टम से शूटिंग की अनुमति ले सकते हैं। सरकार की कोशिश है कि तय प्रक्रिया के तहत 15 दिनों के अंदर शूटिंग की परमिशन मिल जाए। मध्य प्रदेश सरकार फिल्ममेकर्स को आर्थिक मदद भी देती है। प्रदेश की फिल्म पर्यटन नीति 2025 के तहत नियमों और शर्तों को पूरा करने वाली फिल्मों को अधिकतम 2 करोड़ रुपये या फिल्म के कुल बजट का 25 फीसदी तक की मदद मिल सकती है। इससे फिल्म बनाने का खर्च कम करने में मदद मिलती है।

बता दें कि ‘सनकी’ कोई पहली फिल्म नहीं है, जिसकी शूटिंग एमपी में हो रही है। इससे पहले वहां ‘स्त्री’, ‘स्त्री 2’, ‘भूल भुलैया 3’, ‘लापता लेडीज’, ‘डंकी’, ‘कलंक’, ‘पैडमैन’, ‘धड़क 2’, ‘फुकरे 3’, ‘पंगा’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘लुका छुपी’ जैसी फिल्में शूट हो चुकी हैं। इसके अलावा ‘पंचायत’, ‘गुल्लक’, ‘कोटा फैक्ट्री’ और ‘द रेलवे मेन’ जैसी वेब सीरीज की शूटिंग भी मध्य प्रदेश में हुई है। फिल्मों की शूटिंग से मध्य प्रदेश को भी फायदा होता है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है। होटल, टैक्सी, खाने-पीने के कारोबार और छोटे दुकानदारों को काम मिलता है। साथ ही, फिल्मों में दिखाई गई जगहों को देखने के लिए दूसरे शहरों से लोग पहुंचते हैं, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है।

Leave a Reply

Next Post

कोलकाता में जनवरी 2027 में सजेगा ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट

शेयर करेशीर्ष खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 27 नवंबर 2026। ‘सिटी ऑफ जॉय’ कहलाने वाले कोलकाता में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। 7 से 10 जनवरी 2027 तक यहां एक बड़ा ग्रैंडमास्टर टूर्नामेंट खेला जाएगा, जिसमें […]

You May Like

नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त गिरोह....|....मंदाकिनी नदी में गंदा पानी बहाने पर एनजीटी का कड़ा रुख....|....बस बॉडी निर्माण के नाम पर 2.24 करोड़ की ठगी....|....पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पर एफआईआर दर्ज....|....'शीश महल' जनता के लिए खुला....|....मुंबई में दबिश तो बाबूपुरवा में आ छिपे, कुछ तस्करों का मिला सुराग, जल्द होगी गिरफ्तारी....|....अखिलेश के घोषणा पत्र पर मायावती का तंज....|....पक्षियों से गायों और अब इंसानों में फैलने लगी ये जानलेवा बीमारी....|....वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026: गुकेश-सिंदारोव के बीच लगातार तीसरा गेम ड्रॉ....|....कोलकाता में जनवरी 2027 में सजेगा ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट