पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पर एफआईआर दर्ज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल, 27 नवंबर 2026। सोशल मीडिया पर राजनीतिक बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने के आरोप में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा कानूनी विवाद में घिर गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के एक कथित कूटरचित वीडियो को फेसबुक पर साझा करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। भाजपा का आरोप है कि मूल वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसे इस तरह प्रसारित किया गया, जिससे नवीन के बयान का अर्थ बदल गया और जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हुई। पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध कराए गए वीडियो की जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इस मामले में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने क्राइम एवं साइबर डीसीपी अखिल पटेल से मुलाकात कर शिकायत सौंपी थी। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता पीसी शर्मा की फेसबुक आईडी से एक कथित कूटरचित वीडियो प्रसारित किया गया है। इसके जरिए जनता को गुमराह करने और नितिन नवीन के बयान का गलत अर्थ प्रचारित करने की कोशिश की गई। शिकायत में शर्मा के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई थी। आवेदन की जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक छत्रसाल नगर फेस-2, पिपलानी निवासी संतोष वर्मा (57) ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि नितिन नवीन का एक वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया था। शिकायत में दावा किया गया कि यह वीडियो पीसी शर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट से साझा किया था। भाजपा की ओर से सौंपे गए आवेदन के साथ नितिन नवीन का मूल वीडियो भी संलग्न किया गया है।  शिकायत के अनुसार कथित रूप से संपादित वीडियो में नवीन को चंडीगढ़ के एक कार्यक्रम में यह कहते हुए दिखाया गया है कि पाकिस्तान के मंत्री डेलीगेट्स के रूप में भारत आ रहे हैं और यह निर्णय चीन के दबाव में लिया गया है। भाजपा प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि मूल वक्तव्य के साथ छेड़छाड़ कर उसे इस तरह पेश किया गया, जिससे बयान का गलत अर्थ निकले और लोगों के बीच अविश्वास तथा भ्रम की स्थिति बने। 

क्राइम ब्रांच ने शिकायत और वीडियो की जांच के बाद बीएनएस की धारा 336(4), 340(2), 353(1)(बी) तथा आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब मूल वीडियो और सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का मिलान करने के साथ ही अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

बस बॉडी निर्माण के नाम पर 2.24 करोड़ की ठगी

शेयर करेलखनऊ से दबोचा गया मुख्य आरोपी, 1 दिसंबर तक रिमांड पर इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर, 27 नवंबर 2026। इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में बस बॉडी निर्माण के नाम पर 2.24 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार […]

You May Like

नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त गिरोह....|....मंदाकिनी नदी में गंदा पानी बहाने पर एनजीटी का कड़ा रुख....|....बस बॉडी निर्माण के नाम पर 2.24 करोड़ की ठगी....|....पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पर एफआईआर दर्ज....|....'शीश महल' जनता के लिए खुला....|....मुंबई में दबिश तो बाबूपुरवा में आ छिपे, कुछ तस्करों का मिला सुराग, जल्द होगी गिरफ्तारी....|....अखिलेश के घोषणा पत्र पर मायावती का तंज....|....पक्षियों से गायों और अब इंसानों में फैलने लगी ये जानलेवा बीमारी....|....वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026: गुकेश-सिंदारोव के बीच लगातार तीसरा गेम ड्रॉ....|....कोलकाता में जनवरी 2027 में सजेगा ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट