सियासी मतभेदों से टूट रहे परिवार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 न्यूयॉर्क, 27 नवंबर 2026। जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिसके लिए पूरी जिंदगी प्यार और त्याग लुटाया, आज वही बेटा अपने पिता से बात तक करने को तैयार नहीं है। न कोई दुर्व्यवहार, न कोई धमकी और न ही कोई पुराना बैर। इस अलगाव की वजह सिर्फ इतनी है कि पिता ने डोनाल्ड ट्रंप को वोट दिया था। अब आलम यह है कि बेटा अपने पिता को उनके पोते-पोतियों से मिलने तक नहीं दे रहा।

यह किसी फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि अमेरिका के जाने-माने मनोचिकित्सक और ‘थेरेपी नेशन’ के लेखक जोनाथन अल्पर्ट के क्लिनिक की वह कड़वी सच्चाई है, जो आज समाज में टूटते पारिवारिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। 25 नवंबर को प्रकाशित अपने एक मार्मिक लेख में जोनाथन अल्पर्ट ने खुलासा किया है कि कैसे राजनीति की अंधी दौड़ अब घरों की दहलीज लांघकर खून के रिश्तों को निगल रही है।

हालिया मध्यावधि चुनावों के बाद अमेरिका में भले ही सियासी समीकरण बदले हों, लेकिन धर्म, आव्रजन और ट्रांसजेंडर अधिकारों जैसे संवेदनशील मुद्दों ने परिवारों के भीतर गहरी खाई खोद दी है। थैंक्सगिविंग, हनुक्का और क्रिसमस जैसे त्योहार, जो कभी अपनों के साथ मिलन और खुशियों का जरिया हुआ करते थे, अब तनाव और दूरी की वजह बन रहे हैं। ‘पीएनएएस नेक्सस’ में प्रकाशित एक चौंकाने वाले अध्ययन के मुताबिक, अप्रैल 2025 में सर्वेक्षण किए गए 37 प्रतिशत अमेरिकियों ने माना कि वे ‘राजनीतिक ब्रेकअप’ यानी सियासी मतभेदों के कारण रिश्ता टूटने का दर्द झेल चुके हैं। 

जोनाथन अल्पर्ट बताते हैं कि आज लोग किसी के राजनीतिक फैसले को उसके पूरे व्यक्तित्व से जोड़कर देखने लगे हैं। मिशिगन की एक प्रगतिशील बेटी को लगता है कि उसकी मां ने माइक रोजर्स को वोट देकर सहिष्णुता के उन संस्कारों का गला घोंट दिया, जो कभी उसने खुद सिखाए थे।

वहीं, टेक्सास का एक रूढ़िवादी पिता यह सोचकर हैरान है कि गर्भपात के मुद्दे पर अलग विचार रखने वाले जेम्स तालारिको को वोट देने वाले बेटे की परवरिश में आखिर कहां कमी रह गई। मनोविज्ञान की भाषा में इसे ‘लेबलिंग’ कहा जाता है। मेरे पिता ने ट्रंप को वोट दिया यह सोच कब “मेरे पिता नफरत फैलाने वाले इन्सान हैं”  में बदल जाती है, पता ही नहीं चलता। 

इसका सबसे दर्दनाक उदाहरण अल्पर्ट के एक मरीज की कहानी है। साल 2024 के चुनाव को लेकर हुई बहस के बाद उस शख्स ने अपने पिता से बात करना बंद कर दिया। पिता ने सुलह के लिए कई बार फोन किए, लेकिन बेटे ने यह सोचकर नजरअंदाज कर दिया कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। इसी इंतजार में एक दिन पिता इस दुनिया से चल बसे। आज वह बेटा उन अनसुनी कॉल्स और आखिरी बातचीत में हुई सियासी लड़ाई के बोझ तले दबा हुआ है।

जोनाथन अल्पर्ट का मानना है कि बेशक कुछ रिश्तों में पहले से ही कड़वाहट या अपमान की नींव होती है, जहां एक वोट अंतिम चोट का काम करता है। यदि कोई रिश्ता हिंसक या अपमानजनक है, तो उससे बाहर निकलना जरूरी है। लेकिन एक मतपत्र किसी इंसान  को जानने का सबसे कमजोर माध्यम है।

Leave a Reply

Next Post

एमपी में शुरू होगी सनकी की शूटिंग

शेयर करेसीएम मोहन यादव से मिले सुनील शेट्टी इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 27 नवंबर 2026। अहान शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग को लेकर मध्य प्रदेश में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में अभिनेता सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। दोनों के बीच […]

You May Like

नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त गिरोह....|....मंदाकिनी नदी में गंदा पानी बहाने पर एनजीटी का कड़ा रुख....|....बस बॉडी निर्माण के नाम पर 2.24 करोड़ की ठगी....|....पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पर एफआईआर दर्ज....|....'शीश महल' जनता के लिए खुला....|....मुंबई में दबिश तो बाबूपुरवा में आ छिपे, कुछ तस्करों का मिला सुराग, जल्द होगी गिरफ्तारी....|....अखिलेश के घोषणा पत्र पर मायावती का तंज....|....पक्षियों से गायों और अब इंसानों में फैलने लगी ये जानलेवा बीमारी....|....वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026: गुकेश-सिंदारोव के बीच लगातार तीसरा गेम ड्रॉ....|....कोलकाता में जनवरी 2027 में सजेगा ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट