‘केंद्र सरकार जल्द कराए जनगणना’, मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिट्ठी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 अप्रैल 2023। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर देश में 2021 की दशकीय जनगणना जल्द से जल्द कराने की मांग की है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्विटर पर खड़गे द्वारा पीएम मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेयर की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री को जाति आधारित जनगणना कराने को कहा है, साथ ही लिखा कि जाति जनगणना को इसका अभिन्न अंग बनाया जाना चाहिए। खड़गे ने लिखा कि इससे सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह आग्रह ऐसे वक्त में किया है, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक में रविवार को एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री मोदी को 2011 में हुई जाति आधारित जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने की चुनौती दी थी और आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा को हटाने की मांग की थी।

खड़गे ने 16 अप्रैल की तारीख वाले इस पत्र में प्रधानमंत्री से कहा है, ‘‘मैं एक बार फिर जाति आधारित नवीनतम जनगणना कराने का आग्रह करता हूं। मेरे सहयोगी और मैंने संसद के दोनों सदनों में कई बार यह मांग उठाई है। अन्य विपक्षी दलों ने भी इस मांग को रखा है।” उन्होंने आग्रह किया कि जनगणना जल्द कराई जाए और जाति आधारित जनगणना को इसका हिस्सा बनाया जाए। बता दें कि 2021 में प्रस्तावित जनगणना कोरोना वायरस महामारी के कारण नहीं हो सकी थी।

Leave a Reply

Next Post

अतीक अहमद की हत्या के बाद एक्शन में सीएम योगी, यूपी के टॉप 25 माफियाओं की सूची तैयार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ/ प्रयागराज 17 अप्रैल 2023।  यूपी के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद योगी सरकार एक्शन में नजर आ रही है अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए योगी सरकार ने प्रदेश के टॉप 25 माफियाओं की लिस्ट […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'