उदयपुर में बहन की संगीत सेरेमनी में कृति सेनन ने लगाए ठुमके, नूपुर-स्टेबिन ने किया डांस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 जनवरी 2026। कल उदयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी है। शादी से पहले संगीत और हल्दी सेरेमनी के फंक्शन हो रहे हैं। इन फंक्शन की फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस कृति अपनी बहन की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। 

कृति सेनन और वरुण शर्मा ने भोजपुरी गाने पर किया परफॉर्म 
कृति सेनन अपनी बहन की शादी को लेकर काफी खुश हैं। नूपुर के संगीत सेरेमनी की वायरल वीडियो में भोजपुरी गाने ‘कमरिया…’ पर डांस कर रही हैं। इस डांस परफॉर्म में उनका साथ एक्टर वरुण शर्मा ने दिया है। वरुण, कृति के करीबी दोस्त हैं। 

कृति ने मां के साथ भी किया डांस
कुछ वायरल वीडियो में कृति सेनन ने अपनी मां के साथ भी डांस किया। अपनी बहन नूपुर पर वह प्यार लुटाती दिखीं। कई मौकों पर वह इमोशनल भी हुईं। कृति ने अपनी बहन और दोस्तों के साथ मिलकर भी गजब की डांस परफॉर्मेंस दी। उन्होंने संगीत सेरेमनी में समा ही बांध दिया।

नूपुर और स्टेबिन बेन ने भी बॉलीवुड गाने पर लगाए ठुमके
कृति सेनन की बहन नूपुर और सिंगर स्टेबिन बेन 11 तारीख को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। संगीत सेरेमनी में इन दोनों ने भी साथ में डांस किया। ‘हम तेरे दीवाने हैं…’ गाने पर नूपुर और स्टेबिन बेन ने डांस किया है। इनकी डांस परफॉर्मेंस पर सभी ने खूब तालियां बजाईं। 

Leave a Reply

Next Post

गवर्नर के फैसले पर प्रियंक खरगे ने कहा- स्पष्टीकरण देंगे; वीबी जी-राम-जी बिल को बताया असंवैधानिक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बंगलूरू 10 जनवरी 2026। कर्नाटक के मंत्री प्रियंक खरगे ने राज्यपाल द्वारा लौटाए गए विधेयकों, भाषा नीति और केंद्र सरकार के प्रस्तावित वीबी जी-राम-जी बिल को लेकर तीखा रुख अपनाया है। बिदर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ कहा कि राज्य सरकार राज्यपाल […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं