मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के चार सदस्य गिरफ्तार; ड्रग्स की खेप के साथ दो पकड़े गए

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 26 अप्रैल 2025। मणिपुर में पुलिस ने दो प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों से हुई। पुलिस को आरोपियों के बारे में खुफिया सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने इंफाल ईस्ट जिले में सेजांग मायेइ और तेल्लोउ ममांग लेइकेइ इलाकों में छापा मारकर प्रतिबंधित संगठन प्रीपेक से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान समरजीत मैतेई (25 वर्षीय) और एलांगबम लांगांबा मैतेई (26 वर्षीय) के रूप में हुई है। 

प्रतिबंधित संगठन के लोग गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को इंफाल पश्चिम के लांगथाबल इलाके में छापा मारकर दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान जॉयशंकर (33 वर्षीय) और मोरिंगथेम नेलसन (30 वर्षीय) के रूप में हुई है। आरोप है कि ये लोग जबरन वसूली में शामिल थे। इससे पहले प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट के भी एक समर्थक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। वहीं बिष्णुपर जिले में पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। मणिपुर में बीती 13 फरवरी को राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था। उसके बाद से ही राज्य में तलाशी और छापेमारी अभियान तेज कर दिए गए हैं। 

ड्रग्स बरामद, दो गिरफ्तार
मणिपुर के थोउबल जिले से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर और हेरोइन जैसी खतरनाक ड्रग्स बरामद की हैं। पुलिस ने शुक्रवार को थोउबल जिले के वांगमायु में तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की गई। बरामद की गई ड्रग्स में 3.9 किलो ब्राउन शुगर, 12 ग्राम से ज्यादा हेरोइन पाउडर भी बरामद किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी 51 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र; 47 जगहों पर आयोजित किया जाएगा रोजगार मेला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 अप्रैल 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को रोजगार मेले के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों एवं संस्थानों में 51 हजार से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। वह इस कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। रोजगार सृजन को […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं