छात्रों की गूंज’ अब हर जिले में पहुंचेगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 इंदौर, 20 सितंबर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के अगले दिन मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम और प्रदेश में शिक्षा व रोजगार के मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों से जुड़े जिन मुद्दों को उठाया है, अब जनता भी उन्हें अपना मुद्दा मान रही है।

पटवारी ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम केवल इंदौर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे मध्यप्रदेश के हर जिले तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा, “छात्रों की गूंज का कार्यक्रम समाप्त हो जाए, ऐसा नहीं है। अब मध्यप्रदेश के हर जिले में छात्रों की गूंज का कार्यक्रम किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि सरकार का दायित्व है कि विद्यार्थियों को अधिकार संपन्न बनाने के साथ उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराए। प्रदेश में क्वालिटी एजुकेशन को लेकर नई पहल किए जाने की जरूरत है। साथ ही युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए।

भाजपा नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए पटवारी ने सत्ताधारी दल को सकारात्मक सोच के साथ मुद्दों पर चर्चा करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल के करीब दो साल यानी लगभग 800 दिन अभी बाकी हैं और कांग्रेस वर्ष 2028 में प्रदेश में सरकार बनाने के अपने लक्ष्य को लेकर काम कर रही है।

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं, बल्कि छात्रों और शिक्षा से जुड़े वास्तविक मुद्दों को सामने रखना है। उन्होंने दोहराया कि ‘छात्रों की गूंज’ के माध्यम से शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े सवाल लगातार उठाए जाएंगे।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के चुनावी नतीजों को लेकर पूछे गए सवाल पर पटवारी ने कहा कि यह लड़ाई बच्चों और अभिभावकों की है। रोजगार के मुद्दे पर चीन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां एक घंटे में हजारों लोगों को रोजगार मिलने की बात कही जाती है। उन्होंने सरकार से रोजगार के आंकड़ों को लेकर भी सवाल किए और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर गंभीरता से काम करने की मांग की।

कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग के लिए पटवारी ने इंदौर की जनता, मीडिया, सिख समाज, आईडीए, पुलिस और जिला प्रशासन का साधुवाद किया। उन्होंने कहा कि इंदौर की परंपरा नहीं रही है कि विपक्ष का नेता शहर में आए और उसके कार्यक्रम में किसी तरह की बाधा पहुंचाई जाए।

राहुल गांधी के मंच पर कांग्रेस पदाधिकारी द्वारा उठाए गए सवालों पर पटवारी ने कहा कि चेहरों को देखने के बजाय मुद्दों पर बात की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे भी लगातार आवाज उठाती रहेगी। 

Leave a Reply

Next Post

आठ दिन से लापता अमन का नहीं मिला सुराग: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

शेयर करे तीन घंटे तक मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन जाम इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना, 20 सितंबर 2026। बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र के निवासी अमन कुमार का आठ दिनों से कोई सुराग नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और करीब तीन घंटे तक मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन जाम कर दिया। अमन के […]

You May Like

कैंट स्टेशन पर खुलेगा 24 घंटे ग्रोसरी स्टोर, यात्रियों को मिलेगा जरूरत का सामान....|....आठ दिन से लापता अमन का नहीं मिला सुराग: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा....|....छात्रों की गूंज’ अब हर जिले में पहुंचेगी....|....गांधी सागर में आज नई मादा चीता की एंट्री....|....रामपुर में बगीचे में घात लगाए बैठा था भालू....|.... गंगा में जल्द शुरू होगा राफ्टिंग का रोमांच....|....आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, 35 मिनट भरीं राेमांचक उड़ानें....|....सेवा संकल्प माह की हवा दो दिन में निकल गई - कांग्रेस....|....धान उपार्जन बना भ्रष्टाचार का कटोरा, भाजपा सरकार की दुर्भावना से सड़ रहा अन्न, कस्टम मिलिंग में भारी गड़बड़ी -कांग्रेस....|....यूपीआई पर शुल्क लगाने का कांग्रेस विरोध करती है - कांग्रेस