रूस ने यूक्रेन में सीजफायर का एलान किया, संकट में फंसे लोगों को निकालने के लिए फैसला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कीव 05 फरवरी 2022। रूस की ओर से यूक्रेन पर शुरू किए गए हमलों को अब 10 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद यूक्रेन के कई शहर अब भी रूसी सेना के नियंत्रण से बाहर हैं। अब अमेरिका और नाटो के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यूक्रेन पर अपना कब्जा जमाने के लिए रूस तब तक बम बरसाएगा, जब तक सभी शहर खुद आत्मसमर्पण नहीं कर देते। अफसरों ने कहा कि रूस के हवाई हमलों की वजह से आने वाले दिनों में आम नागरिकों के मारे जाने का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले नाटो ने खुद यूक्रेन के हवाई मार्ग को नो फ्लाई जोन घोषित करने से इनकार कर दिया था।

रूस ने यूक्रेन में सीजफायर का एलान किया

रूस ने यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए सीजफायर का एलान किया है। भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 11 बजे सीजफायर किया जाएगा। इसके तहत कहा गया है कि जब तक यहां फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता है तब तक रूस की तरफ से कोई हमला नहीं किया जाएगा।

यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने के लिए रूस तैयार

रूसी राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि रूस, भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी नागरिकों को यूक्रेन से निकालने के लिए तैयार है।

यूक्रेन की राजधानी कीव पर हवाई हमले का अलर्ट जारी

यूक्रेन की राजधानी कीव पर हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। निवासियों को पास के आश्रय गृह जाने की अपील की गई है।

रूस का आक्रामक रुख, यूक्रेन के आइदर बटालियन पोस्ट को किया तबाह

युद्ध के 10वें दिन भी रूस आक्रामक नजर आ रहा है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उसने पूर्वी यूक्रेन पर ड्रोन से अटैक कर आइदर बटालियन पोस्ट को तबाह कर दिया।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका की जैवलिन मिसाइल?: यूक्रेन में रूसी टैंकों का बन गई काल, 300 फायर में 280 तोपों को कर चुकी है तबाह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 05 मार्च 2022। यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ा यु्द्ध दसवें दिन में प्रवेश कर चुका है। जेलेंस्की की कमतर आंकी जाने वाली सेना पहले दिन से ही पुतिन को कड़ी टक्कर दे रही है। यू्क्रेन की ओर से लगातार दावे किए जा रहे […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग