बड़ा रेल हादसा, आमने-सामने से टकराईं 2 रेलगाड़ियां, इंजन के उड़े चिथड़े, इतने लोगों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 अप्रैल 2024। झारखंड के बरहेट इलाके में मंगलवार की सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जब दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि दोनों गाड़ियों के इंजन के चिथड़े उड़ गए और आग लग गई। इस हादसे में दो लोको पायलट की मौत हो गई, जबकि चार रेलकर्मी और सीआईएसएफ जवान घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब फरक्का से ललमटिया जा रही एक मालगाड़ी, बरहेट में खड़ी दूसरी मालगाड़ी से टकरा गई। दोनों गाड़ियों में आग लगने से बचाव कार्य में काफी समय लगा। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एक शव को अस्पताल भेजा गया, जबकि दूसरा शव मालगाड़ी में फंसा हुआ है।

घायलों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों गाड़ियां एक ही पटरी पर कैसे आ गईं। इस दुर्घटना ने न केवल जान-माल का नुकसान किया बल्कि रेल संचालन भी प्रभावित किया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलवे लाइन को ठीक करने में 2 से 3 दिन का समय लग सकता है। फिलहाल, रेलवे लाइन पर परिचालन रोक दिया गया है और हादसे की पूरी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

एकता की अनोखी मिसाल : हिंदूओं ने नमाज़ के बाद मुस्लिमों पर की पुष्प वर्षा, गले मिलकर दी बधाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 अप्रैल 2025। बीते दिन यानि की 31 मार्च को देशभर में धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया गया। सबसे पहले मस्जिदों में लोग ईद की नमाज अदा करने पहुंचे, उसके बाद एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई। इस दौरान […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल