प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा के पास हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चेन्नई 01 दिसंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु में शिवगंगा के समीप हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर सोमवार को शोक व्यक्त किया। कराईकुडी से लगभग 15 किलोमीटर दूर तिरुपत्तूर-पिल्लयारपट्टी मार्ग पर तिरुपत्तूर के पास वैरावनपट्टी में राज्य परिवहन की दो बसों की आमने-सामने की टक्कर हो जाने से कम से कम 11 लोगों की रविवार को मौत हो गई। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तमिलनाडु के शिवगंगा में हुई दुर्घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएं।”

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। 

Leave a Reply

Next Post

पर्दे पर फिर गूँजेगा वी. शांताराम का स्वर्णिम युग

शेयर करेसिद्धांत चतुर्वेदी बनेंगे वी. शांताराम (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 01 दिसंबर 2025। भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण अध्याय फिर जीवित होने जा रहा है। बहुचर्चित निर्देशक व दूरदर्शी फिल्मकार वी. शांताराम के जीवन पर आधारित भव्य बायोपिक की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है, जिसमें सिद्धांत […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग