कमाई के मामले में भी विराट कोहली ‘बादशाह’ बीसीसीआई से मिलते हैं हर साल 7 करोड़ रुपये,1000 करोड़ से ज्यादा है नेटवर्थ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 नवंबर 2023। विश्व कप में रविवार को दक्षिण अफ्रीका एवं भारत के बीच खेले क्रिकेट मैच में विराट कोहली ने अपना 49 वां शतक लगाया। इस मैच में भारत दक्षिण अफ्रीका को बड़े अंतर 243 रन से हराया। रनों के मामले में जहां कोहली को कोई मुकाबला नहीं है वहीं  कमाई के मामले में भी कोहली बादशाह हैं। विराट कोहली का नेटवर्थ इस साल 1000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं विराट कोहली कैसे और कहां-कहां से इनकम जनरेट करते है।

बता दें कि 35 साल के विराट कोहली (Virat Kohli) का जन्म 5 नवंबर को 1988 में दिल्ली में हुआ। जिन्होंने अपना 35 जन्मदिन पर खुद को वनडे में 49 सेंचरी मार खुद के जिदंगी का शानदार गिफ्ट दिया। इस साल किंग कोहली की नेटवर्थ लगभग 1050 करोड़ रुपये हैं। बता दें कि किंग कोहली ने साल 2008 में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और  वह  2017 में एमएस धोनी के रिटायरमेंट के बाद भारतीय टीम के  कप्तान भी बने। उसके बाद अब भी वह टीम इंडिया के लिए लगातार रिकॉर्ड्स बनाते जा रहे हैं।

बीसीसीआई की तरफ से वीराट की फीस
विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में ‘ए प्लस’ कैटेगरी में रखा है। उन्हें बोर्ड से सलाना 7 करोड़ रुपये कॉन्ट्रैक्ट के तहत मिलते हैं। इसके अलावा एक टेस्ट खेलने के लिए 15 लाख, एक वनडे के लिए 6 लाख और एक टी20 मैच खेलने के लिए बीसीसीआई विराट को  3 लाख रुपये देता है। इसके अलावा किंग कोहली एड्स के जरिए भी इनकम सोर्स जनरेट करते है। वह 18 से ज्यादा ब्रांड्स के लिए विज्ञापन करते हैं।

विराट हर विज्ञापन शूटिंग के लिए सालाना 7.50 से 10 करोड़ रुपये लेते हैं विराट कोहली ने क्रिकेटर रहते हुए कई आलीशान प्रोपर्टी भी बनाई, जिनमें घर और अपार्टमेंट भी शामिल हैं। कोहली के पास मुंबई के वर्ली इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट है, जिसे उन्होंने 2016 में लगभग 34 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके साथ ही कोहली के पास गुरुग्राम के पॉश इलाके डीएलएफ फेज-1 में भी एक घर है, जिसे उन्होंने 2015 में लगभग 80 करोड़ रुपये में खरीदा था। विराट लग्जरी गाड़ियों के भी शौकिन है उनके पास ऑडी R8 V10 प्लस, ऑडी R8 LMX, ऑडी A8 L, ऑडी Q8, ऑडी S5 जैसी कार शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में फूलने लगी सांस, सरकार ने बुलाई अहम बैठक, वर्क फ्रॉम होम के साथ सरकार ले सकती है ये बड़े फैसले

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 नवंबर 2023। राष्ट्रीय राजधानी में समग्र वायु गुणवत्ता लगातार पांचवें दिन ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR-India) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता 488 दर्ज की गई, जो एक […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक