म्यांमार सैन्य नेतृत्व से सीमा शांति को लेकर वार्ता, प्रिडेटर ड्रोन की बढ़ेगी लीज

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 जुलाई 2023। रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने म्यांमार के शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ सीमा पर शांति बनाए रखने समेत अन्य सुरक्षा मुद्दों पर बातचीत की है। अरमाने म्यांमार की दो दिन की यात्रा पर गए थे जो शनिवार को खत्म हुई। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, अरमाने ने नेपिडॉ में वरिष्ठ जनरल मिन आंग हलांग से मुलाकात की। वह म्यांमार के रक्षा मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) म्या टून ऊ से भी मिले। साथ ही नौसेना के कमांडर-इन-चीफ एडमिरल मोए आंग और रक्षा उद्योग के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल खान म्यिंट थान के साथ भी बैठकें की। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, दौरे से म्यांमार के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष भारत की सुरक्षा से जुड़े मामलों को उठाने का मौका मिला। बैठकों के दौरान दोनों पक्षों ने सीमाई इलाकों में शांति बनाए रखने, अवैध सीमा पार आवाजाही और नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। 

नौसेना 2020 में लिए गए दो प्रिडेटर ड्रोन की बढ़ाएगी लीज
नौसेना 2020 में लिए गए दो प्रिडेटर ड्रोन की लीज बढ़ाने की योजना बना रही है। ये ड्रोन चीन से लगती सीमा समेत देशभर में निगरानी के लिए 12,000 घंटे से अधिक की उड़ान भर चुके हैं। इन दोनों ड्रोन को चीन के साथ सैन्य गतिरोध के शुरुआती चरण के दौरान नवंबर 2020 में लीज पर आपातकालीन शक्तियों के तहत नौसेना में शामिल किया गया था। तब से नौसेना बड़े पैमाने पर इनका इस्तेमाल कर रही है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि हम इन दो प्रिडेटर ड्रोन की लीज बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि इस साल के अंत तक अनुबंध खत्म होने वाला है। 

Leave a Reply

Next Post

मिशन गगनयान की तैयारियां जोरों पर, क्रू रिकवरी टीम के प्रथम बैच ने डब्ल्यूएसटीएफ प्रशिक्षण का पहला चरण पूरा किया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 जुलाई 2023। इसरो के मिशन गगनयान की तैयारियां जोरों पर है। मिशन गगनयान की क्रू रिकवरी टीम के पहले बैच ने कोच्चि में भारतीय नौसेना की जल जीवन रक्षा प्रशिक्षण सुविधा (डब्ल्यूएसटीएफ) में प्रशिक्षण का पहला चरण पूरा कर लिया। भारतीय नौसेना के […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां