अफगान नागरिकों को एयरपोर्ट तक भी नहीं पहुंचने दे रहा तालिबान, बोला- नहीं देंगे देश छोड़ने की इजाजत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

काबुल 25 अगस्त 2021। अफगानिस्तान में तालिबान राज आने के बाद से अफगानियों की जिंदगी बदतर होती जा रही है। तालिबानी हुकूमत का अफगानियों पर इतना सख्त पहरा है कि वे अपनी मर्जी से देश भी नहीं छोड़ सकते। काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद बहुत से अफगानी देश छोड़कर जा चुके हैं, मगर अब तालिबान ने साफ-साफ चेताया है कि वह अब किसी भी अफगानी को देश छोड़ने नहीं देगा। तालिबान ने कहा है कि वह अफगान नागरिकों को काबुल एयरपोर्ट की यात्रा करने से रोकेंगे, ताकि कोई अफगानी निकासी (इवैकुएशन) विमानों पर सवार होकर विदेश न चला जाए। 

मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अब हम किसी भी अफघानी नागरिकों को देश से बाहर नहीं जाने देंगे। यह रोक सिर्फ अफगान नागरिकों पर है। विदेशी नागरिक एयरपोर्ट की तरफ जाना जारी रख सकते हैं और स्वदेश लौट सकते हैं। सीएनएन ने मुजाहिद के हवाले से कहा कि एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते को ब्लॉक कर दिया गया है। एयरपोर्ट तक जाने के लिए अफगान उस सड़क से नहीं जा सकते, मगर विदेशी नागरिकों को उस सड़क को हवाई अड्डे तक ले जाने की अनुमति है। मुजाहिद ने कहा कि हम अब अफगानों को यहां से निकालने की अनुमति नहीं दे रहे हैं और हम इससे खुश भी नहीं हैं। अफगानिस्तान के डॉक्टरों और शिक्षाविदों को यह देश नहीं छोड़ना चाहिए, उन्हें अपने विशेषज्ञ क्षेत्रों में काम करना चाहिए। जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि हाल के दिनों में काबुल हवाईअड्डे पर धावा बोलने वाले अफगानों को स्वदेश लौटना चाहिए। उन्होंने कहा कि काबुल एयरपोर्ट पर भीड़ बढ़ने से रोकने को अफगानियों को रोका जाएगा।

उन्होंने यह वादा किया कि उन्हें तालिबान से प्रतिशोध का सामना नहीं करना पड़ेगा। काबुल में तालिबानी कब्जे और अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद से ही काबुल एयरपोर्ट पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। बता दें कि तालिबान कई बार यह दोहरा चुका है कि वह किसी से भी बदला नहीं लेगा। इस बीच तालिबान ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका को अपनी निकासी पूरी करनी चाहिए और 31 अगस्त तक अफगानिस्तान से हट जाना चाहिए। धमकी भरे लहजे में तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि उनका समूह समय सीमा बढ़ाए जाने की बात नहीं स्वीकार करेगा और उसके बाद अफगानों को विमानों से निकासी की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुजाहिद ने कहा कि निर्धारित समय के बाद हवाई अड्डे की सुरक्षा तालिबान अपने हाथ में ले लेगा। हालांकि उसने कहा कि अब तक स्पष्ट नहीं है कि काबुल से कब तक वाणिज्यिक उड़ानें बहाल होंगी। इस बीच व्हाइट हाउस ने मंगलवार सुबह बताया कि गत 24 घंटे के दौरान 21,600 लोग अफगानिस्तान से बाहर आए हैं। मुजाहिद ने कहा कि उन्हें तालिबान और ‘सीआईए के बीच किसी भी बैठक की ‘जानकारी नहीं है। हालांकि मुजाहिद ने इस तरह की बैठक से इनकार नहीं किया।

Leave a Reply

Next Post

हवा में टकराने से बाल-बाल बचे थे एयर एशिया और इंडिगो के विमान, बस 300 फुट की रह गई थी दूरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 अगस्त 2021। एयर एशिया इंडिया की अहमदाबाद-चेन्नई उड़ान और इंडिगो की बेंगलुरु-वडोदरा उड़ान 29 जनवरी को एक दूसरे से टकराने से बाल-बाल बच गए थे। दोनों विमान आठ किलोमीटर के दायरे में आ गए थे। मुंबई हवाई क्षेत्र के ऊपर उनकी ऊर्ध्वाधार […]

You May Like

2026 चुनाव से पहले थलापति विजय का बड़ा दांव, महिलाओं को ₹2500 महीना और 6 फ्री गैस सिलेंडर का वादा....|....राष्ट्रपति मुर्मू के ‘अनादर’ पर पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, बोले– सरकार ने सारी हदें पार कर दीं....|....ईरान युद्ध पर राजनाथ सिंह की बड़ी चेतावनी: मिडल ईस्ट में जो हो रहा वो सामान्य नहीं, पूरी दुनिया पर पड़ेगा असर....|....रूस दे रहा ईरान को गुप्त अमेरिकी ठिकानों की जानकारी ! ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी, बोले-"कोई खास फायदा नहीं"....|....लद्दाख में नए दौर की शुरुआत: वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 को लेंगे शपथ....|....'दुनिया जंगल के कानून पर वापस नहीं जा सकती', चीन ने US-इस्राइल के ईरान युद्ध की निंदा की....|....बांग्लादेश: कोमिल्ला में मंदिर के पास विस्फोट, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश; तीन घायल....|....भारत-यूएस व्यापार समझौते पर 3-4 माह में लग सकती है मुहर, कोर्ट के झटके के बावजूद जारी रहेगी डील....|....LPG गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने विदेश नीति पर उठाए सवाल, महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन....|.... 'हिंदुत्व पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक', गडकरी ने बताया क्यों महान देशभक्त थे सावरकर