नये साल से पहले रायपुर में डबल मर्डर; बजरंग दल के खंड संयोजक समेत दो की हत्या, 6 आरोपी अरेस्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 31 दिसंबर 2024। नये साल से पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर डबल मर्डर से दहल उठी है। मर्डर की इस वारदात से पूरा शहर हिल गया है। चंगोराभाठा में दो युवकों पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। ये वारदात डीडी नगर थाना क्षेत्र की है। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधितकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। मामले में कार्रवाई न किये जाने पर रायपुर में बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि सचिन बडोले यहां का खंड संयोजक था, जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वो यहां से नहीं हटेंगे। 

बताया जाता है कि चंगोराभाठा क्षेत्र में देर रात दो युवकों को लाठी-डंडे से हमला कर पीट-पीटकर मार डाला गया। इतना ही नहीं पुलिस से बेखौफ होकर बदमाशों ने 300 मीटर तक दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने बताया कि बीती रात साढ़े दस बजे के बाद कृष्ण यादव और सचिन बडोले शराब पी रहे थे। इस दौरान कुछ युवक मौके पर पहुंचे। किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। फिर दोनों युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। दौड़ा-दौड़ाकर पत्थर से मारा गया। आरोपियों ने लहुलुहान कर कृष्णा यादव और सचिन बडोले को मौत की नींद सुला दी। 

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर हिंसा को लेकर सीएम बीरेन सिंह ने मांगी माफी, कहा- पूरा साल बेहद खराब रहा, लोग मुझे क्षमा करें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 31 दिसंबर 2024। मणिपुर हिंसा को लेकर सीएम एन बीरेन सिंह ने जनता से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि यह पूरा साल बेहद खराब रहा। मैं राज्य के लोगों से पिछले साल तीन मई से लेकर आज तक जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट