पीएम मोदी ने ओडिशा की पहली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई, कहा- जब यह ट्रेन गुजरती है तो देश की प्रगति…

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भुवनेश्वर 18 मई 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के लोगों को ‘वंदे भारत ट्रेन’ का उपहार दिया है। पीएम मोदी ने वर्चुअली ओडिशा के पुरी-हावड़ा रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही पीएम ने 8200 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘वंदे भारत ट्रेन’ आधुनिक भारत और आकांक्षी भारतीय दोनों का प्रतीक बन रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लोगों को वंदे भारत ट्रेन का उपहार मिल रहा है। वंदे भारत ट्रेन आधुनिक भारत और आकांक्षी भारतीय, दोनों का प्रतीक बन रही है। आज जब वंदे भारत एक स्थान से दूसर स्थान पर यात्रा करते हुए गुजरती है तो उसमें भारत की गति और प्रगति दिखाई देती है। उन्होंने आगे कहा कि भारत इस साल अपनी आजादी का अमृत काल मना रहा है। भारत की एकता को और मजबूत करने का यह सही समय है, जितनी अधिक एकता होगी, भारत की सामूहिक क्षमता उतनी ही अधिक बढ़ेगी। इस अमृतकाल में वंदे भारत ट्रेनें विकास का इंजन भी बन रही हैं और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को भी आगे बढ़ा रही हैं।

विकास में हर राज्य की भागीदारी

वर्चुअली शामिल हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में भारत ने कठिन से कठिन वैश्विक हालातों में भी अपने विकास की गति को बनाए रखा है। इसके पीछे का कारण हर राज्य की भागीदारी है। देश हर राज्य को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। आज का नया भारत टेक्नोलॉजी भी खुद बना रहा है और नई सुविधाओं को तेजी से देश के कोने-कोने में पहुंचा भी रहा है।

देश में 17 वंदे भारत ट्रेन

उन्होंने कहा कि यह वंदे भारत ट्रेन, भारत ने अपने बलबूते ही बनाई है। वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा और पुरी के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंध को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि आज देश में 17 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। ये कनेक्टिविटी और देश की अर्थव्यवस्था दोनों को बढ़ावा दे रहे हैं। हमारी वंदे भारत ट्रेनें भी अब उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक देश के हर किनारे को स्पर्श करती हैं।

8,200 करोड़ की परियोजना का उद्घाटन

वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी आज 8,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। हमारा उद्देश्य ओडिशा के पूरे रेलवे नेटवर्क को विश्व स्तरीय बनाना है। केंद्र सरकार ने ओडिशा में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 10000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। 

यह है खासियत

ओडिशा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 16 कोच वाली होगी और पुरी से हावड़ा की दूरी 6.30 घंटे में पूरी करेगी। यह ट्रेन पुरी से खुलने के बाद खड़गपुर, भद्रक, बालासोर, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा स्टेशनों पर रुकते हुए हावड़ा में टर्मिनेट होगी। पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। यह सुबह 6.10 बजे हावड़ा से निकलेगी और दोपहर 12.35 बजे पुरी पहुंचेगी। वापसी में यह दोपहर 1.50 बजे पुरी से चलेगी और रात 8.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

Leave a Reply

Next Post

तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण से पाकिस्तान का पर्दाफाश, फडणवीस ने पड़ोसी देश को 26/11 हमले का दोषी बताया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 मई 2023। अमेरिका की एक अदालत ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के गुनहगार पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी है। इस पर पड़ोसी देश को आड़े हाथ लेते हुए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र […]

You May Like

पहलगाम आतंकी हमला: कांग्रेस ने कहा – दोषियों को मिले सख्त सजा, पीड़ितों को न्याय मिले....|....पहलगाम हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, बढ़ाई गई चौकसी....|....पहलगाम आतंकी हमले से पूरी दुनिया स्तब्ध, मुस्लिम देशों का पाकिस्तान को कड़ा संदेश-"हम भारत के साथ"....|....'मोदी को सिर पर चढ़ा रखा है…' – पहलगाम हमले में आतंकियों की धमकी, 26 की मौत और देश में उबाल....|....अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवार से की मुलाकात....|....पहलगाम हमले के आतंकियों के स्केच जारी, देखिए कैसे था दहशतगर्दों का हुलिया....|....जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों की नापाक करतूत; रायपुर के बिजनेसमैन को मारी गोली....|....अमेरिकी हमलों के बीच हूती विद्रोहियों की इस्राइल को चुनौती, कई शहरों पर दागी मिसाइलें....|....गृहमंत्री शाह की राजभवन में एलजी और सीएम के साथ उच्चस्तरीय बैठक, डीजीपी ने दी जानकारी....|....पीएम मोदी-अमेरिकी राष्ट्रपति ने फोन पर की बात, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में साथ का वादा