सरदार जसवंत सिंह गिल की बहादुरी पर आधारित फ़िल्म में होंगे अक्षय कुमार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ -अनिल बेदाग

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 17 नवंबर 2022। पूजा एंटरटेनमेंट और अक्षय कुमार जल्द ही दर्शकों के सामने एक भारतीय नायक की बहादुरी पेश करेंगे। इसे सुपरस्टार माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की रियल लाइफ स्टोरी को स्क्रीन्स पर दर्शाने के लिए लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिन्होंने बहुत मुश्किल परिस्थितियों में 1989 में कोयला खदान में फंसे माइनर्स को बचाया था। यह भारत का पहला कोल माइन रेस्क्यू है।    केंद्रीय कोयला और खान मंत्री-भारत सरकार श्री प्रल्हाद जोशी ने इस दिन ट्विटर पर स्वर्गीय गिल को याद किया है।पर्दे पर इस तरह की सम्मानजनक भूमिका निभाने के अवसर से अभिभूत, अक्षय कुमार ने अपनी खुशी जाहिर की, अपने ट्विटर पर लिखा , “यह एक ऐसी कहानी है जैसी कोई और नहीं!”अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस घोषणा के बारे में साझा करते हुए वाशु भगनानी ने रीट्वीट करते हुए कहा। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई करेंगे, जिन्होंने पहले अक्षय कुमार के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म रुस्तम में काम किया था।    पूजा एंटरटेनमेंट, निर्माता वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख द्वारा लीड किए जाने वाला सबसे बड़े और पायनियर फिल्म प्रोडक्शन हाउस में से एक है – स्टूडियो कुछ बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं को सपोर्ट कर रहा है। इसने पहले हमें कुली नंबर 1, बीवी नंबर 1, आरएचटीडीएम, बड़े मियां छोटे मियां, फालतू, जवानी जानेमन जैसी कुछ और शानदार फिल्में दीं है।    सरदार जसवंत सिंह गिल की बहादुरी पर आधारित अक्षय कुमार अभिनीत यह शानदार फिल्म एक और उदाहरण है जिसे स्टूडियो दर्शकों के सामने लाने की उम्मीद करता है।अक्षय कुमार अभिनीत पूजा एंटरटेनमेंट की अनटाइटल्ड एज-ऑफ-द-सीट रियल लाइफ रेस्क्यू ड्रामा 2023 में रिलीज़ होने वाली है।

Leave a Reply

Next Post

रोबोटिक-सहाय्यित सर्जरी को भारत में तेजी से किया जा रहा स्वीकार

शेयर करेइनट्यूटिव ने देश में उल्लेखनीय रूप से 100 सर्जिकल सिस्टम्स लगाए इंडिया रिपोर्टर लाइव/ -अनिल बेदाग मुंबई 17 नवंबर 2022। मिनिमली इनवेसिव केयर में वैश्विक प्रौद्योगिकी और रोबोट-असिस्टेड सर्जरी में अग्रणी, इंट्यूटिव ने देश के सबसे बड़े कार्डियक सेंटर यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी में भारत में अपना सौवां […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस