20 सैनिकों की शहादत का चीन से अब ऐसे बदला लेगा भारत!

indiareporterlive
शेयर करे

नई दिल्ली। लद्दाख के गलवान इलाके में भारत और चीन की सेना के बीच खूनी संघर्ष में भारत में 20 सैनिक शहीद हो गए। चीन के इस धोखे के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है। भारत ने अभीतक इस मामले पर सधी प्रतिक्रिया दी है। लेकिन नई दिल्ली अपने सैनिकों की शहादत का बदला लेने की पूरी तैयारी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक पेइचिंग की इस हिमाकत का बदला भारत बड़ी तैयारी के साथ लेने वाला है।

आर्थिक मोर्चे पर घेरेगा भारत
1975 के बाद भारत और चीन के बीच सबसे बड़े खूनी संघर्ष के बाद दोनों देशों के संबंध बेहद नाजुक स्थिति में पहुंच गए हैं। चीन के धोखे का जवाब देने के लिए भारत बड़ी तैयारी कर रहा है। भारत सैन्य से ज्यादा चीन को आर्थिक मोर्चे पर घेरने की तैयारी कर रहा है। ड्रैगन को घेरने के लिए भारत ने पूरी बिसात बिछा ली है। क्षेत्रीय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेइचिंग को अलग-थलग करने की तैयारी।

UN में चीन को अलग-थलग करेगा भारत
दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। ऐसे में नरेंद्र मोदी सरकार पेइचिंग को कोई मोर्चे पर घेरने की रणनीति पर काम कर ही है। संयुक्त राष्ट्र में चीन को अलग-थलग करने के लिए नई योजना पर काम कर रहा है।

आर्थिक मोर्चे पर भारत यूं देगा चीन को मात
अभीतक चीनी निवेश प्रस्ताव को तेजी से इजाजत दे रहा भारत अब इस रणनीति को धीमा करेगा। खबरों के मुताबिक सरकार चीन को भारत के मार्केट में बड़ा झटका देने की तैयारी कर चुकी है। चीनी कंपनियों को अब सरकारी या निजी क्षेत्र में जल्द कोई अनुबंध नहीं मिलने वाला है।

मोबाइल कंपनियों को भी लगेगा झटका
सबसे खास बात ये है कि चीन की बड़ी मोबाइल कंपनी हुवेई को भारत के 5जी मार्केट में एंट्री की अनुमति मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है।

जानें गलवान घाटी में क्या हुआ था।

सोमवार सुबह ब्रिगेड कमांडर लेवल के साथ लोकल कमांडर लेवल की मीटिंग हुई। कमांडिंग अफसर (कर्नल) ने चीन के लोकल कमांडर से बात की। शाम को भारतीय सेना के ऑफिसर टीम के साथ गलवान वैली में पीपी-14 पहुंचे जहां से चीनी सैनिकों को पीछे हटना था। ऐसा बातचीत में तय हुआ था। तब वहां 10-12 चीनी सैनिक थे। अचानक बहुत से सैनिक आए। भारतीय ऑफिसर और उनके दो जवानों पर पत्थरों और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। भारतीय सैनिक चौंक गए और इसका जवाब दिया गया। भारी संख्या में भारतीय सैनिक भी उस पॉइंट पर पहुंचे और आधी रात तक हिंसक झड़प चलती रही। इस घटना में भारत के 20 जवान शहीद हो गए जबकि चीन के 43 सैनिकों के मारे जाने की खबर है।

Leave a Reply

Next Post

राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा सतर्क, भोजन के बहाने विधायकों की होगी गिनती

शेयर करे भोपाल। राज्यसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत तकरीबन तय होने के बाद भी भाजपा पूरी तरह सतर्क है। वह विधायकों के मामले में कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती है। इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि मतदान 19 जून को होना है, लेकिन उसने […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं