“राहुल गांधी को हरी और लाल मिर्च का भी ज्ञान नहीं”, गिरिराज सिंह ने कहा- इससे बड़ी मूर्खता और कुछ नहीं होगी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 30 मई 2024। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें भारत की दशा और दिशा का ज्ञान नहीं है। उन्हें हरी मिर्च और लाल मिर्च का भी ज्ञान नहीं है… क्योंकि उन्होंने देश को देखा ही नहीं है… जिस व्यक्ति को इतना ज्ञान न हो और वे देश पर आख्यान दे रहा हो तो इससे बड़ी मूर्खता और कुछ नहीं होगी। दरअसल, लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में महात्मा गांधी की पहचान को लेकर टिप्पणी की, जिसे बाद सियासी घमासान मच गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को ‘एक्स’ पर एक वीडियो डालकर कहा, “शाखाओं में जिनकी वर्ल्ड व्यू बनती है, वो गांधी जी को नहीं समझ सकते हैं। ऐसे लोग गोडसे को समझते हैं… गोडसे के रास्ते को अपनाते हैं। गांधी जी पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा थे।

बता दें कि पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि रिचर्ड एटनबरो की 1982 की फिल्म गांधी बनने तक दुनिया को महात्मा गांधी के बारे ज्यादा पता नहीं था। पीएम के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका से फिर उठी आवाज- प्रधानमंत्री मोदी का फिर सत्ता में आना भारत के लिए बहुत जरूरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वाशिंगटन 30 मई 2024। अमेरिका में एक बार  फिर लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में आवाज उठी है और उनकी विजय को भारत के लिए जरूरी बताया गया है।  भारतीय मूल के एक प्रभावशाली अमेरिकी लेखक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी […]

You May Like

ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस