कोरोना महामारी कोविड-19 की अवधि में निर्वाचन हेतु स्टार प्रचारकों के लिए संशोधित दिशा-निर्देश

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 08 अक्टूबर 2020। कोरोना महाकारी कोविड-19 की अवधि में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पारदर्शी, नीतिपरक तथा सुरक्षित निर्वाचन संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने स्टार प्रचारकों के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

आयोग द्वारा महामारी की अवधि में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैनिक दलों के लिए स्टार प्रचारकों की अधिकतम संख्या को सीमित करते हुए 40 के स्थान पर 30 किया गया है, वहीं पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के लिए यह संख्या 20 से घटाकर 15 की गई है।

तदनुसार, स्टार प्रचारकों की सूची प्रस्तुत करने हेतु निर्धारित अवधि को 7 दिवस से बढ़ाकर 10 दिवस किया गया है, अब ऐसी सूची निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के 10 दिवस के भीतर प्रस्तुत की जा सकेगी। जिन राजनैतिक दलों ने पूर्व से स्टार प्रचारकों की सूची प्रस्तुत कर दी है, उन्हें फिर से संशोधित सूची प्रस्तुत करनी होगी।

स्टार प्रचारकों द्वारा प्रचार की अनुमति के लिए आवेदन पत्र, प्रचार प्रारंभ होने से कम से कम 48 घंटे पूर्व प्रस्तुत करना होगा, ताकि सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं पर्याप्त समय पूर्व सुनिश्चित की जा सके। संशोधित सभी मापदंड तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल 2020 : आज दुबई में पंजाब और हैदराबाद के बीच होगा मुकाबला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव आईपीएल के 13वें सीजन के 22वें मुकाबले में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और किंग्स इलेवन पंजाब आमने-सामने होंगे. गेंदबाजों की नाकामी के कारण अब तक लचर प्रदर्शन करने वाली पंजाब और हैदराबाद की निगाहें टीम के बल्लेबाजों पर होंगी. दुबई में यह मुकाबला शाम 7.30 […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल