दिल्ली की सड़कों के बाद अब पंजाब में क्यों पटरियों पर डटे हैं किसान, 400 ट्रेनों की आवाजाही हो चुकी है प्रभावित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 23 दिसम्बर 2021 । तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर एक साल से अधिक समय तक आंदोलन के बाद अब किसान अब पंजाब में आंदोलन पर बैठ गए हैं। लगातार चार दिनों से हजारों किसान सूबे में जगह-जगह पटरियों पर बैठे हुए हैं। किसान मंजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदर्शनकारी किसान कर्जमाफी, टोलटैक्स माफी और किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वालों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान हिंसा को लेकर दर्ज मुकदमों की वापसी भी मांगों में शामिल है। किसानों के प्रदर्शन की वजह अब तक 400 से अधिक ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में ही 280 से अधिक ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ा है।

नॉर्दन रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन के सीपीआरओ नीरज शर्मा ने कहा, ”पिछले 24 घंटे में प्रदर्शन की वजह से 280 से अधिक ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई है। पिछले चार दिनों में 400 से अधिक ट्रेनों पर असर पड़ा है।” फिरोजपुर डिवीजन की डीआरएम सीमा शर्मा ने बुधवार को कहा कि ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव और रद्द होने की स्थिति में यात्रियों की मदद के लिए सभी स्टेशनों पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। डीआरएमम ने कहा, ”हम यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए कम दूरी के स्टेशनों के बीच ट्रेनें चलाने की कोशिश कर रहे हैं।” किसान सोमवार से फिरोजपुर, तरनतारन, अमृतसर और होशियारपुर में अलग-अलग जगहों पर रेलवे ट्रैक पर धरना दे रहे हैं। बुधवार को उन्होंने अपने आंदोलन को मोगा और फाजिल्का रेलवे स्टेशन तक बढ़ा दिया। किसान संगठन के नेता सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि मांगें माने जाने तक किसान पटरियों से नहीं उठेंगे। 

बुधवार को रद्द हुईं 59 ट्रेनें  

पंजाब में बुधवार को 128 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुईं। रेलवे के फिरोजपुर मंडल के अधिकारियों के अनुसार 59 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। 34 ट्रेनों को उनके नियत प्रस्थान स्टेशन की जगह किसी दूसरे स्टेशन से चलाया गया और 35 ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य स्टेशन से पहले ही रोक दिया गया। प्रभावित होने वाली 128 ट्रेनों में से 104 ट्रेनें मेल या एक्सप्रेस ट्रेनें थीं, जबकि 24 यात्री ट्रेनें थीं।

Leave a Reply

Next Post

वर्चुअल हियरिंग में पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी की 'हरकत' पर दिल्ली की कोर्ट जताई नाराजगी, साथ में दी ये चेतावनी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 दिसम्बर 2021। दिल्ली की एक अदालत ने पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को बेड पर लेटकर वर्चुअल सुनवाई में शामिल होने के लिए कड़ी फटकार लगाते हुए अदालत की मर्यादा बनाए रखने में विफल रहने के लिए चेतावनी दी। स्पेशल […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं