माता-पिता का बच्चे के प्रति अद्भुत प्यार: बेटे की यादों को जिंदा रखने के लिए कब्र पर लगाया क्यूआर कोड

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

त्रिशूर 24 मार्च 2023। केरल के त्रिशूर में अपने युवा, चिकित्सक बेटे को खो देने वाले एक दंपत्ति ने उसकी यादों को सदैव जीवित रखने के लिए एक अनूठा तरीका अपनाया और उसकी कब्र पर एक क्यूआर कोड लगाया है। पेशे से चिकित्सक इविन की 2021 में बैडमिंटन खेलते समय अचानक बेहोश हो जाने के बाद मात्र 26 साल की आयु में मौत हो गई थी।  इविन के माता-पिता ने केरल में कुरियाचिरा के सेंट जोसेफ चर्च में अपने बेटे की कब्र पर एक क्यूआर कोड लगाने का फैसला किया, जिसे स्कैन करके लोग उसके जीवन एवं व्यक्तित्व की झलक बताने वाले वीडियो देख सकेंगे। कुरियाचिरा के रहने वाले परिवार ने एक वेब पेज बनाया है जिसमें इविन के जीवन एवं उसके व्यक्तित्व की झलक पेश करने वाले वीडियो शामिल हैं। इसे उन्होंने क्यूआर कोड से जोड़ा है। 

ओमान की एक निजी कंपनी में अधिकारी फ्रांसिस और ओमान में ‘इंडियन स्कूल’ की प्रधानाचार्य लीना के बेटे इविन को संगीत और खेलों का बहुत शौक था और मेडिकल की पढ़ाई के बावजूद वह अपने इस शौक के लिए समय निकाल लेता था। पिता फ्रांसिस ने कहा कि हम चाहते थे कि हमारे बेटे का जीवन हरेक के लिए प्रेरणा बने, इसलिए हमने उसकी कब्र पर क्यूआर कोड लगाने के बारे में सोचा।  उन्होंने बताया कि यह विचार इविन की बहन इवेलिन फ्रांसिस ने रखा था। 

Leave a Reply

Next Post

भारत की सख्ती के बाद ब्रिटेन सरकार अलर्ट, इंडिया हाउस में सुरक्षा कड़ी...हेलिकॉप्टर से की जा रही निगरानी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लंदन 24 मार्च 2023। ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लीवरली ने कहा कि उनकी सरकार खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों के अस्वीकार्य हिंसक कृत्यों के बाद यहां भारतीय उच्चायोग में सुरक्षा की समीक्षा करेगी। करीब 2,000 प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को यहां भारतीय मिशन के बाहर पहुंचकर खालिस्तान के […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग