पेट्रोल के बाद सऊदी अरब को मिला सोने का भी बड़ा खजाना, मदीना में होगी खुदाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रियाद 23 सितंबर 2022। दुनिया भर के देशों को कच्चा तेल बेचकर अकूत दौलत कमाने वाले सऊदी अरब ने अब नया खजाना मिलने का दावा किया है। सऊदी अरब का कहना है कि पवित्र मदीना शहर के पास उसने सोने और तांबे के खजाने को खोज निकाला है। सऊदी जियोलॉजिकल सर्वे ने एक ट्विटर पोस्ट में बताया है कि मदीना क्षेत्र के पास आबा अल-राहा इलाके में सोने की ये खदानें पाई गई हैं।  इसके अलावा मदीना के ही वदी अल-फारा इलाके में तांबे की भी 4 खदानें पाई गई हैं। सऊदी जियोलॉजिकल सर्वे ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘अपनी इस खोज के जरिए हमने दुनिया के लिए निवेश के नए अवसर मुहैया कराए हैं।’

रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब में हुई इस नई खोज पर स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय निवेश बड़े पैमाने पर पैसा लगा सकते हैं। इससे सऊदी अरब की इकॉनमी को बड़ी मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सऊदी अरब के अधिकारियों का कहना है कि सोने और तांबे की इन खदानों के चलते 533 मिलियन डॉलर का निवेश हासिल हो सकता है। इसके अलावा इनके जरिए 4,000 लोगों को स्थायी रोजगार भी मिल सकता है। इस खोज ने सऊदी अरब के खजाने में ऐसे वक्त में बड़ा इजाफा किया है, जब तेल के विकल्प दुनिया ने तलाशने शुरू किए हैं। इसके चलते सऊदी अरब के भविष्य को लेकर कयास लग रहे थे। ऐसे में इस खोज ने सऊदी अरब की इकॉनमी की उम्मीदों को पंख लगा दिए हैं।  

विश्लेषकों का कहना है कि इससे सऊदी अरब में निवेश का नया दौर शुरू होगा और उसकी अर्थव्यवस्था और मजबूत हो सकती है। सऊदी अरब में फिलहाल 5,300 खदानें हैं। इनमें से कई खदानों से बेशकीमती रत्न और पत्थर आदि भी मिलते हैं। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने देश के लिए 2030 का जो विजन तैयार किया है, उसके मुताबिक माइनिंग भी अहम सेक्टर रहेगा। इस लिहाज से देखें तो सोने की खदानें मिलने से सऊदी अरब अपनी इकॉनमी को नए सिरे से मजबूती दे सकता है। यह ताकत उसे बिना तेल के हासिल होगी और लंबे समय के लिए उसी मजबूती मिल सकेगी। सऊदी खनन मंत्रालय ने माइनिंग सेक्टर में 14 अरब डॉलर के निवेश का प्लान तैयार किया है।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: अशोक गहलोत तैयार, दिग्विजय सिंह खुद बाहर, अब शशि थरूर के ऐलान का इंतजार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 सितंबर 2022। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि वह पार्टी की तरफ से दिए गए निर्देशों […]

You May Like

बहराइच में भीषण हादसा: बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत... आठ की हालत नाजुक....|....नासा के अधिकारी-कर्मचारियों को भी नहीं बख्श रहे ट्रंप, अब भारतीय मूल की डीईआई प्रमुख को किया बर्खास्त....|....धोनी बने सबसे उम्रदराज प्लेयर ऑफ द मैच, बतौर फील्डर बल्लेबाजों को आउट करने के मामले में भी रचा इतिहास....|....अंबेडकर जयंती के जुलूस के दौरान डीजे की आवाज को लेकर विवाद, गोलीबारी में एक की मौत....|....बिहार में भीषण सड़क हादसा, JDU नेता समेत 2 लोगों की मौत, कार के उड़े परखच्चे....|....दिल्ली की हवा पर गडकरी जताई चिंता, कहा- दिल्ली में तीन दिन रहने से इन्फेक्शन हो सकता है.......|....अमेरिका में पहली बार ‘हिंदूफोबिया’ पर कसा शिकंजा, घृणा अपराधों की सूची में किया गया शामिल....|....पाकिस्तानी नौका का पीछा करके पकड़ी 1800 करोड़ का ड्रग, तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस को मिली कामयाबी....|....चीनी चिकित्सा उपकरणों का आयात 33% बढ़ा, AIMED ने केंद्र से की सुरक्षा शुल्क लगाने की अपील....|....रॉबर्ट वाड्रा की ईडी सामने पेशी, जमीन सौदे मामले में ईडी ने दूसरी बार भेजा था समन