अगर ऐसा हुआ तो यूनिफॉर्म सिविल कोड पर भाजपा के साथ आ सकती है कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 नवंबर 2022। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का वादा किया है। कांग्रेस ने इस पर भाजपा को घेरते हुए राजनीति नहीं करने की नसीहत दी। हालांकि, पार्टी ने कहा कि भाजपा को सहमति बनाने की कोशिश करनी चाहिए। इस प्रयास का समर्थन करेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि समान नागरिक संहिता पर बहुत हद तक सहमति बनती है, तो हम जरूर इसका समर्थन करेंगे। पर यह सिर्फ राजनीति के लिए नहीं होना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश में यूसीसी लागू करने के बारे में सवाल पर सिंघवी ने कहा कि भाजपा केंद्र में आठ और राज्य में पांच साल से सत्ता में है। पर इन वर्षों में भाजपा ने इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया। चुनाव के वक्त अचानक उन्हें यह याद आ गया। सिंघवी ने कहा कि यूसीसी प्रादेशिक स्तर पर नहीं चल सकता। ऐसा नहीं हो सकता कि एक प्रदेश में यूसीसी है और दूसरे में नहीं है। यदि कोई हिमाचल प्रदेश से बंगाल और वहां से उत्तर प्रदेश जाए, तो ऐसा नहीं हो सकता है कि यूसीसी बदलता रहे।

‘डबल इंजन’ के धोखे से गुजरात को बचाएंगे राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी गुजरात के लोगों के साथ किए वादों को पूरा करेगी और उन्हें भाजपा के ‘डबल इंजन’ के धोखे से बचाएगी। प्रदेश में परिवर्तन का उत्सव मनाएंगे। राहुल ने ट्वीट किया कि 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, युवाओं को 10 लाख नौकरियां, किसानों का तीन लाख रुपये तक कर्ज माफ- हम गुजरात के लोगों से किए सारे वचन निभाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

गौतम गंभीर के लिए कौन होगा T20 वर्ल्ड कप 2022 का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, अभी से कर दिया खुलासा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 नवंबर 2022। ऑस्ट्रेलिया में जारी आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं, लेकिन पूर्व भारतीय ओपनर और मौजूदा क्रिकेट कमेंटेटर गौतम गंभीर ने किसी और बल्लेबाज को अपना प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बताया […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण