बढ़ेगी ताकत: कई राज्यों के संरक्षित इलाकों में 32 रक्षा परियोजनाएं होंगी शुरू; लद्दाख के 10 प्रस्ताव स्वीकृत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 जुलाई 2025। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की स्थायी समिति ने अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, लद्दाख व सिक्किम में संरक्षित और पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में रक्षा क्षेत्र से संबंधित 32 परियोजनाएं शुरू करने को मंजूरी दी है। समिति ने अरुणाचल प्रदेश में, दिबांग वन्यजीव अभयारण्य के अंदर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की दो प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन दो परियोजनाओं में 56 किलोमीटर लंबी मालिन्ये-बलुआ-कपुडा सड़क (जिसमें 111.29 हेक्टेयर वन भूमि और 9.73 हेक्टेयर इको-सेंसिटिव जोन शामिल है) और 20.88 किलोमीटर लंबी कपुडा-फुफू सड़क (44.13 हेक्टेयर वन भूमि शामिल है) शामिल है।

एनबीडब्ल्यूएल के सदस्य आर सुकुमार ने मालिन्ये-बलुआ-कपुडा सड़क परियोजना पर चर्चा के दौरान कहा, वर्तमान प्रस्ताव के लिए पशु मार्ग योजना में अभयारण्य में पाए जाने वाले जानवरों के आवागमन को ध्यान में रखा जाना चाहिए। गुजरात के नारायण सरोवर वन्यजीव अभयारण्य में दो परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, जिनके तहत 5.586 हेक्टेयर में सीमा चौकी (बीओपी) संपर्क सड़क का निर्माण और 19.83 हेक्टेयर में रोडसर लक्की में हेलीपैड, आवासीय क्षेत्र व प्रशिक्षण स्थल स्थापित किया जाएगा। समिति ने सिक्किम में, गंगटोक जिले में बीआरओ की स्वास्तिक परियोजना के अंतर्गत हॉट मिक्स प्लांट के संचालन के लिए पंगोलखा वन्यजीव अभयारण्य की 0.29 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग को मंजूरी दी।

लद्दाख में 10 प्रस्तावों को स्वीकृति
लद्दाख में समिति ने 10 से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिनमें से अधिकांश काराकोरम (नुब्रा-शयोक) और चांगथांग शीत मरुस्थल वन्यजीव अभयारण्यों से संबंधित थे।

 परियोजनाओं में सामरिक सड़के, आयुध डिपो व तोपखान रेजिमेंट शामिल
इन रक्षा परियोजनाओं के तहत सामरिक सड़कें, हेलीपैड, प्रशिक्षण क्षेत्र, आयुध डिपो, सैनिकों और तोपखाना रेजिमेंट के लिए आवास का निर्माण शामिल है। अधिकांश परियोजनाएं लद्दाख के पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील काराकोरम और चांगथांग अभयारण्यों में शुरू की जाएंगी।

Leave a Reply

Next Post

एनएसए डोभाल के बयान से पाकिस्तान बौखलाया, अंतरराष्ट्रीय नियमों की दे रहा दुहाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 जुलाई 2025। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर दिए गए बयान से पाकिस्तान तिलमिला उठा है। डोभाल ने शुक्रवार को पहली बार पाकिस्तान की बखिया उधेड़ते हुए कहा कि भारत ने पाकिस्तान […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल