आमिर खान प्रोडक्शन की ‘लाहौर 1947’ में दिखेगा पार्टीशन के समय का सबसे ग्रैंड रेल सीक्वेंस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 11 अगस्त 2024। आने वाली फिल्म “लाहौर, 1947” एक बहुत ही इंतज़ार वाली मेगा प्रोजेक्ट है।  आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ये फिल्म सनी देओल, राजकुमार संतोषी और आमिर खान को पहली बार एक साथ ला रही है। दर्शकों को फिल्म से जुड़ी अपडेट का बेसबरी से इंतजार था, ऐसे में अब एक रोमांचक खबर आई है कि फिल्म की एंडिंग एक ट्रेन सीक्वेंस के साथ होने वाली है। इस समय लाहौर 1947 के लिए एक अहम सीन को शूट किया जा रहा है। बता दें कि इस सीन में भारत और पाकिस्तान के बीच रेल यात्रा को दिखाया गया है। *हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार*, “लाहौर 1947 की शूटिंग पार्टीशन के समय के एक बड़े रेल सीक्वेंस के साथ खत्म होगा, जिसमें ऐसे सीन्स दिखाए जाएंगे, जिन्हें पहले कभी नहीं देखा गया है। फिल्म का क्लाइमैक्स एक विजुअल ट्रीट होने वाला है, जिसे पार्टीशन के समय की उथलपुथल और भावनाओं को दर्शाने के लिए तैयार किया गया है। इस सीक्वेंस की शूटिंग कई हफ्तों तक बड़े कास्ट और क्रू के साथ होने वाली है, ताकि दर्शकों को नया अनुभव का एहसास कराया जा सके।

लाहौर 1947 के बारे में बात करें तो आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत आमिर खान प्रोड्यूसर की भूमिका निभाएंगे, जबकि राजकुमार संतोषी इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट करेंगे। वहीं, सनी देओल और प्रीति जिंटा को लीड रोल्स में देखा जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

पॉन्ड्स स्किन इंस्टीट्यूट ने की नए युग की शुरुआत

शेयर करेमुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में त्वचा देखभाल में अपने नवीनतम प्रयोगों का अनावरण किया इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 11 अगस्त 2024। वैश्विक नेता और सौंदर्य उद्योग में अग्रणी, पॉन्ड्स स्किन इंस्टीट्यूट ने अभूतपूर्व विज्ञान और विशेषज्ञता के एक नए युग का जश्न मनाने के लिए मुंबई […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां