हेमंत सरकार का 1 साल : रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य समारोह

indiareporterlive
शेयर करे

सोरेन सरकार के एक साल पूरे होने पर मोरहाबादी मैदान में राज्यस्तरीय भव्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन

1458.95 करोड़ की 19 योजनाओं का उद्घाटन और 1091.92 करोड़ की 11 योजनाओं का शिलान्यास और 15 योजनाएं लांचिंग

विदेशों में पढ़ने वाले छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 29 दिसम्बर 2020। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने मंगलवार को एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया। सरकार की पहली वर्षगांठ पर रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य  समारोह शुरू गया है। मुख्यमंत्री ने कृषि ऋण माफी योजना की शुरुआत ऑनलाइन की। इसके तहत किसानों को 50 हजार रुपये तक के ऋण माफ किए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मरांग गोमके विदेशी छात्रवृत्ति योजना का ऑनलाइन शुभारंभ किया। विदेशों में पढ़ने वाले छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए यह छात्रवृत्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 1458.95 करोड़ की 19 योजनाओं का उद्घाटन और 1091.92 करोड़ की 11 योजनाओं का शिलान्यास और 15 योजनाएं लांचिंग की।

मुख्‍यमंत्री ने 511 लोगों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किया। सांकेतिक रूप से कुछ लोगों को इस दौरान नियुक्ति पत्र दिया गया। इसमें हजारीबाग की मधु को मंच पर नियुक्ति पत्र दिया गया। सबसे पहले चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्वेता मिंज को मंच पर बुलाया गया और नियुक्ति पत्र दिया गया। 280 चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया जाना है। 40 खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति का लाभ मिला है। झारखंड सीएसआर नीति और झारखंड खेल नीति की घोषणा की गई।

सीएम सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि नए साल के पहले हफ्ते से राज्य में लगातार नियुक्तियां होंगी। अनुबंध कर्मियों का हमेशा के लिए समाधान होगा। मार्च से पहले आदिवासी विश्वविद्यालय का उद्घाटन भी होगा। मनरेगा मजदूरी 225 रुपये होगी। इसे 300 रुपये भी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें राज्य सरकार अपने कोष से भुगतान करेगी। 

इसी सत्र से महिला विश्वविद्यालय शुरू होने की घोषणा की। सराकर सभी बुजुर्गों को पेंशन देगी। सरकार 5 लाख नए लोगों को सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन देने की योजना तैयार कर रही है। कुपोषण मुक्त झारखंड के लिए 250 करोड़ की लागत से 5 लाख आंगनबाड़ी का निर्माण होगा। इसके अलावा मोटा अनाज की खेती की जाएगी। जाति आय विवाह प्रमाण पत्र आवेदन के 15 दिन में नहीं बने तो संबंधित कर्मचारी बर्खास्त किए जाएंगे। इन सेवाओं की प्रतीक्षा सूची समाप्त करने के लिए सेवा अभियान शुरू किया जाएगा। 

कार्यक्रम शुरू होने से कई घंटे पहले ही लोगों की भीड़ मैदान में उमड़ने लगी थी। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम स्‍थल पर पहुंचते ही तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के साथ-साथ अन्य विभागों के भी मंत्री भी कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उनके पिता शिबू सोरेन भी पहुंचे हैं। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह समारोह के विशिष्ट अतिथि हैं। यहां आने से पहले मुख्यमंत्री राजभवन पहुंचे और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी। बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माल्‍यार्पण किया।

अतिथियों के मनोरंजन के लिए मुख्य मंच के बांयी ओर लोक गीत-संगीत और नृत्य का भी आयोजन किया जा रहा है। आगे की पंक्ति के लिए भले ही पुख्ता इंतजाम किए हों, पर पीछे की ओर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। लोग एक-दूसरे से सट के खड़े रहे और कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं दिखा।

मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। स्‍वागत भाषण में सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कोरोना संक्रमण के दौरान किए गए कार्यों को गिनाया। भोक्ता ने कहा कि 2021 रोजगार वर्ष होगा। विकास वर्ष होगा, युवाओं का वर्ष होगा। वित्‍त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि जनता ने हमें चुना है, हम आपको निराश नहीं होने देंगे। उन्‍होंने मुख्यमंत्री को आजीवन सीएम बने रहने की शुभकामनाएं दी। कहा कि पहले भी कर्ज माफी यूपीए सरकार में हुई और अब हम यह काम कर रहे हैं। 75389 लोगों को 77347 एकड़ भूखंड का वन पट्टा आवंटित किया गया।

 

Leave a Reply

Next Post

नोरा फतेही ने खरीदी इतने लाख की नई BMW कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव किलर डांस मूव्स और अपने हॉट अदाओं से सबको दिवाना बनाने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों काफी खुश हैं। इस खुशी के पीछे का जो राज है वो है एक्‍ट्रेस नोरा फतेही की नई कार। दरअसल नोरा ने BMW की लग्जरी सिडान कार 5 […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं