पाक गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ की कोशिश; LoC पर फिर अलर्ट मोड में सुरक्षाबल; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 18 मई 2025। पुंछ जिले की मंडी तहसील में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे सावजियां सेक्टर के छंबर किनारी क्षेत्र में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। यह कार्रवाई उस समय शुरू की गई जब क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने की सूचना मिली।

सूत्रों के अनुसार, पुंछ पुलिस, विशेष अभियान समूह (SOG), सेना और सीआरपीएफ ने सुबह नियंत्रण रेखा के पास संदिग्धों की हलचल देखने के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। ऑपरेशन को सैंकड़ों सुरक्षाकर्मी के साथ एएसपी मोहन शर्मा ने नेतृत्व किया है।पाकिस्तानी सेना ने हाल ही में पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास गोलाबारी की है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इस गोलाबारी से आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश की गई है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा विधायकों का होगा ऑडिट, उसी आधार पर पार्टी तय करेगी 2027 चुनावों का टिकट; इस तरह होगा आकलन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 19 मई 2025। विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा के मौजूदा विधायकों की दावेदारी पर संकट आ सकता है। टिकट बांटने से पहले सभी विधायकों को जनता की कसौटी पर कसा जाएगा। विधायकों की लोगों के बीच छवि परखने का काम शुरू भी कर दिया […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल